Agra News: सड़क से गुजर रहे ट्रक में फंसे जर्जर झूलते विद्युत तार टूटकर गिरे बस पर,हादसा बचा

IMG_20211008_121133
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: सड़क पर जर्जर हालत में झूल रहे विद्युत तार बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं।शुक्रवार को सुबह कस्बा में कैनरा बैंक के पास स्टेट हाइवे से गुजर रहा ट्रक सड़क पर झूल रही विद्युत केबिल में उलझ गया जिससे बिजली का खम्भा टूटकर सड़क किनारे खड़ी डग्गामार बस के ऊपर गिर गया और विद्युत तार फॉल्ट होकर बीच सड़क पर टूटकर गिर पड़े

 

IMG 20211008 121133 IMG 20211008 123920 गनीमत रही कि वह किसी राहगीर पर नहीं गिरे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।वहीं डग्गामार पर खम्भा टूटकर गिर पड़ा राहत की बात यह रही कि बिजली का खम्भा सड़क पर नहीं गिरा जिससे हादसा होने से बच गया।तारों के सड़क पर गिरने से दोनों ओर ट्रैफिक रुक गया।

 

IMG 20211008 121021तारों के टूटने की सूचना स्थानीय लोगों ने विजली विभाग को दी जिस पर विद्युत कर्मी मौके पर पहुँच गए।देर शाम तक बिजली के खंभे को बदलवा कर सप्लाई चालू करने के प्रयास जारी था।लोगों ने जर्जर विद्युत तारों को भी बदले जाने की मांग की है।देर शाम तक बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी।

Trending News