Bihar news बेतिया सहित जिले के सभी सड़कों को दुरुस्त करो

Bihar news बेतिया सहित जिले के सभी सड़कों को दुरुस्त करो
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारत के कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पश्चिम चंपारण जिला कमेटी के मंत्री प्रभुराज नारायण राव ने कहा की पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ और भारी वर्षा से जलजमाव के चलते बेतिया नगर सहित पश्चिम चंपारण के सभी गांवो की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है । आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें कईयों की जान भी चली गई है। लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मती का काम चालू नहीं हुआ है ।

 

Bihar news बेतिया सहित जिले के सभी सड़कों को दुरुस्त करोइसलिए हम पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी से कहना चाहते हैं कि बेतिया नगर की जर्जर सड़कों सहित पश्चिम चंपारण जिले के सुदूर गांव तक के सभी टूटे और खराब बड़े सड़कों को चलने लायक दुरुस्त किया जाए । ताकि जिले में आवागमन की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके ।

 

Bihar news बेतिया सहित जिले के सभी सड़कों को दुरुस्त करोउन्होंने बेतिया .. योगापट्टी.. रतवल सड़क को अविलंब चालू करने की मांग की । क्योंकि यह सड़क जिले के सबसे खराब स्थिति में है । जबकि यहां के विधायक भाजपा के ही हैं और सीने स्टार , गीतकार और गायक भी हैं । लेकिन मौन हैं ।