Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज : प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1000 लाभार्थियों को चाभी/प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

जनवाद टाइम्स 6 October 2021
IMG-20211005-WA0080
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चंद्र गौतम प्रतापगढ़

मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद एवं चाभी वितरण कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण

प्रतापगढ़। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश के 75000 पूर्ण आवास लाभार्थियों को वर्चुअल चाभी वितरण व वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज जनपद के तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में किया गया जिसका सजीव प्रसारण विधायक सदर राजकुमार पाल, नगर पालिका परिषद बेल्हा की अध्यक्षा प्रेमलता सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका मुदित सिंह, शहर मिशन प्रबन्धक डूडा आनन्द प्रकाश मौर्य, सीएलटीसी अविनाश मौर्य, समस्त सभासद, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों द्वारा देखा गया।

 

IMG 20211005 WA0081 इसी कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त नगर पंचायतों में भी मा0 प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संवाद एवं चाभी वितरण/प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मा0 प्रधानमंत्री के वर्चुअल चाभी वितरण व वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के उपरान्त विधायक सदर राजकुमार पाल व अन्य अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पूर्ण आवास लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

 

IMG 20211005 WA0079इस दौरान विधायक सदर ने कहा कि जनपद के गरीब, असहाय लोगों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिन लोगों के घर कच्चें हुये करते थे उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित कर पक्का आवास मुहैया कराया जा रहा है और लोगों के जीवन में खुशियां आ रही है।

 

प्रतापगढ़ न्यूज : प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1000 लाभार्थियों को चाभी/प्रमाण पत्र का किया गया वितरणजनपद में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 1000 लाभार्थियों को पूर्ण आवास के चाभी/प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जिनमें नगर पालिका परिषद के 200, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के 200, नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज के 100, नगर पंचायत अन्तू के 100, नगर पंचायत रानीगंज के 100, नगर पंचायत पट्टी के 100, नगर पंचायत मानिकपुर के 100 व नगर पंचायत कुण्डा के 100 लाभार्थियों के नाम सम्मिलित है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेल- कूद प्रतियोगिता का आयोजन
Next: Bihar news लखीमपुर कांड के विरोध में कांग्रेस ने किया सीएम योगी का पुतला दहन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.