Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जनपद के 4422 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का किया गया वितरण

जनवाद टाइम्स 29 September 2021
IMG-20210929-WA0043
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग जनपद प्रयागराज के तत्वाधान में मंगलवार को जनपद के 4422 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव के अनुसार जनपद की 22 परियोजनाओं में कार्यरत समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया।

 

IMG 20210929 WA0044 विकासखंड मेजा, उरूवा और मांडा में मेजा की माननीय विधायक श्रीमती नीलम करवरिया द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया, इसी तरह विकासखंड कोरांव में माननीय विधायक राजमणि कोल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। विकासखंड सोरांव में माननीय विधायक डॉ जमुना प्रसाद सरोज द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का वितरण कराया गया। विकासखंड सैदाबाद फूलपुर मऊआइमा आदि में ब्लॉक प्रमुख द्वारा स्मार्टफोन का वितरण किया गया।

 

IMG 20210929 WA0043इसी क्रम में शहरी बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विकास भवन के सरस सभागार में स्मार्टफोन का वितरण की शुरुआत जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव के द्वारा की गई तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव के निर्देशानुसार 22 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन का वितरण किया गया।

 

IMG 20210929 WA0044माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा लखनऊ से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूरे प्रदेश में 123000 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आज स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों खुश नजर आए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना था कि अभी तक 30- 35 रजिस्टर सूचनाओं के लिए बनाना पड़ता था

 

Prayagraj News : जनपद के 4422 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का किया गया वितरणअब मोबाइल आ गया है तो अब इतने रजिस्टर हमें नहीं बनाना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल मिल जाने से उन्हें काम करने में आसानी होगी तथा उन्हें अपने केंद्र से संबंधित समस्त सूचनाओं को मोबाइल में संकलित कर सुरक्षित रखने से उनके काम मे सरलता आएगी तथा जैसे कि आज के समय में शासन और मुख्यालय से सूचनाएं त्वरित गति से मांगी जाती हैं इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन का वितरण किया गया जिससे कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने केंद्र से संबंधित समस्त सूचनाओं को त्वरित गति से प्रेषित कर सके। स्मार्टफोन के आ जाने से लाभार्थियों की सूचना आंगनबाड़ी द्वारा दी जाने वाली सेवाएं वृद्धि निगरानी जनगणना सर्वे इत्यादि जो भी सेवाएं आंगनबाड़ी द्वारा दी जाएंगी उसका डाटा मोबाइल में उपलब्ध रहेगा तथा मोबाइल में कई ऐप ऐसे ह,ैं जिनके माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने काम को सुगमता से कर सकती है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: मिशन शक्ति ने नारी जाति को किया जागरूक।
Next: Etawah News: बच्चों में असीमित क्षमताएं होती है, जरूरत है उन्हें पहचान कर उन क्षमताओं को निखारने की।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.