Prayagraj News : योगीराज में जनता भयमुक्त, दलितों का हो रहा समग्र विकास – रमापति शास्त्री

IMG-20210928-WA0065
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनता भयमुक्त है और माफिया, गुण्डे या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। उक्त बातें आज सर्किट हाऊस प्रयागराज के सभागार में प्रदेश के मा0 समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने कही। श्री शास्त्री ने उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को स्वतः रोजगार योजना, सिलाई मशीन तथा सामूहिक दुकान योजना के अधिकार पत्र का वितरण किया।

 

IMG 20210928 WA0068 कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में श्री शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 5 इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, 21 एयरपोर्ट का विकास कराया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस- वे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 33 मेडिकल कालेजों का संचालन राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

 

IMG 20210928 WA0065उक्त के अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 32500 करोड़ रूपये की धनराशि किसानों के खातों में स्थानांतरित की गयी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख 52 हजार कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। उन्होंने कहा कि साढ़े 4 वर्षों में प्रदेश सरकार ने साढ़े 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।

 

IMG 20210928 WA0063श्री शास्त्री ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं से गांव-गांव तक पहुँची है और प्रदेश में हुए विकास के बल पर आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार 350 से अधिक सीटों पर विजयी होगी। उन्होंने योजनाओं से लाभान्वित लोगो को बधाई दी। इस अवसर पर टेलरिंग शाप योजना के तहत 63 लाभार्थिंयों को सिलाई मशीन, स्वतः रोजगार योजना के तहत आर्थिक पोषण के लिए 34 लाभार्थिंयों को चेक प्रदान किया गया तथा सामूहिक दुकान योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के 3 लाभार्थिंयों को अधिकार पत्र उपलब्ध कराये गये। उन्होंने कहा कि जो महिलायें सिलाई मशीन व जिन लाभार्थिंयों को चेक प्रदान किया गया है, वे मेहनत करके स्वावलम्बी बने। उन्होंने कहा कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि दलितों का समग्र विकास हो रहा है।

 

Prayagraj News : योगीराज में जनता भयमुक्त, दलितों का हो रहा समग्र विकास - रमापति शास्त्रीउ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निगम के अध्यक्ष, डा0 लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि योगी सरकार में दलितों का सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आवास, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन के 80 से 90 प्रतिशत लाभार्थी दलित वंचित समाज के हैं। फलस्वरूप अब दलितों के पक्के मकान हैं,

 

Prayagraj News : योगीराज में जनता भयमुक्त, दलितों का हो रहा समग्र विकास - रमापति शास्त्रीउनके घरों में शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन और बिजली की रोशनी पहुँच चुकी है। डा0 निर्मल ने कहा कि अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम प्रदेश के 6186 अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों को आदर्श ग्राम योजना के तहत विकसित कर रहा है जिसमें शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, सड़क, स्वास्थ्य, विद्युत, स्वच्छ ईंधन, सोलर लाईट एवं डिजिटलीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। डा0 निर्मल ने यह भी कहा कि स्टैण्ड अप इण्डिया योजना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के तहत दलितों का आर्थिक सशक्तीकरण किया जा रहा है। डा0 निर्मल के अनुसार योगी सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक कार्यालय में डा0 आंबेडकर का फोटो लगवाया गया और डा0 आंबेडकर के विचारों को ग्लोबल बनाने के लिए लखनऊ में डा0 आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। उक्त स्मारक में शोध केन्द्र, संग्रहालय, विशाल पुस्तकालय, वाचनालय, अतिथिगृह, 750 सीटों युक्त भव्य प्रेक्षागृह तथा मुख्य द्वार पर 25 फिट उँची डा0 आंबेडर की कांस्य प्रतिमा स्थापित होगी। डा0 निर्मल के अनुसार उक्त स्मारक के लिए जमीन की व्यवस्था तथा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति निर्गत की जा चुकी है। इस अवसर पर मा0 सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, उप निदेशक समाज कल्याण डाॅ0 मंजूश्री श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।