Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजःप्रधान व सचिव की मिलीभगत से किया जा रहा है शौचालय धन का बंदरबांट

जनवाद टाइम्स 27 September 2021
अम्बेडकर नगर न्यूजःप्रधान व सचिव की मिलीभगत से किया जा रहा है शौचालय धन का बंदरबांट
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर जिले के तहसील टांडा क्षेत्र मे केंद्र व प्रदेश सरकार की अतिमहत्वपूर्ण शौचालय योजना में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी मिल कर पलीता लगा रहे हैं। फ़र्ज़ी ढंग से लोगों को शौचालय का पात्र बना कर पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। लागभग आधा दर्जन ऐसे लोगों का नाम सार्वजनिक कर मुख्यमंत्री से शिकायत की गया और जब सेक्रेटरी से वार्ता की गई तो उसने सब सही है का दावा कर दिया जिसकी ऑडियो वायरल हो गई है।

 

IMG 20210927 WA0023 मामला विकास खंड टाण्डा के पूरा बख्सा सराय का है जहां के प्रधान व सेक्रेटरी ने बिना बोर्ड बैठक के ही कई लोगों को शौचालय का पात्र घोषित कर दिया और धन भी अवमुक्त करा लिया गया जबकि उक्त लोगों के पास पहले से ही शौचालय मौजूद है। ग्रामीणों ने उक्त मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री से किया जिसमें जितना देवी पत्नी चन्द्रप्रकाश, कमला पत्नी गणेशचन्द्र, सरिता तिवारी पत्नी हृदय नरायन तिवारी, श्याम पति पत्नी स्वर्गीय राम नयन, शीलादेवी पत्नी कृष्णदत्त आदि के आवास में पहले से ही शौचालय बने होने का दावा किया गया लेकिन फिर भी इन्हें पात्र बना कर सरकारी धन निकाल लिया गया।
उक्त मामले पर जब समाजसेवी राज कुमार भट्ट ने ग्राम के सेक्रेटरी रविन्द्र यादव से मोबाइल पर वार्ता कर जानकारी प्राप्त काटना चाहा तो सेक्रेटरी ने कहा कि बैठक से कोई मतलब नहीं होता और जब अपात्रों को धन देने की बात कहीं तो कहा उससे कुछ नहीं होता। उक्त वार्ता की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःप्रधान व सचिव की मिलीभगत से किया जा रहा है शौचालय धन का बंदरबांटबहरहाल शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अवसर समझ कर लूटपाट करने वालों की कमी नहीं है जिसमें ताज़ा मामला टाण्डा ब्लाक के पूरा बख्स सराय का सामने आया है जहाँ लगभग आधा दर्जन लोगों को पात्र बन कर शौचालय धन की लूट की गई है और सवाल पूँछने पर सेक्रेटरी बड़ी ही दबंगई से “सब सही है” का जवाब दे कर शासन प्रशासन को खुली चुनौती देने का काम कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सीएम से गोहार लगाई है लेकिन अब देखना ये होगा कि सिस्टम में इनकी आवाज़ कहाँ तक पहुंचती है और सरकारी धन की बंदरबांट करने वालों पर खान तक नकेल लग सकती है।

Post navigation

Previous: Bihar news आर्केस्ट्रा संचालक पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने महिला थाने में दिया आवेदन
Next: Bihar news पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले खून-खराबा, दो गुटों में जमकर मारपीट, एक एएसआई बुरी तरह जख्मी

 

राशिफल

News Archive

ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.