Prayagraj News:’’वन जी0पी0 वन बी0सी0’’ योजना के अन्तर्गत बी0सी0 सखियों की कार्यशाला का किया गया आयोजन

Prayagraj News:’’वन जी0पी0 वन बी0सी0’’ योजना के अन्तर्गत बी0सी0 सखियों की कार्यशाला का किया गया आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ’’वन जी0पी0 वन बी0सी0’’ योजना के अन्तर्गत बुधवार को जनपद में कुल चयनित एवं प्रशिक्षित में से 72 बी0सी0 सखियों की कार्यशाला का आयोजन विकास भवन, प्रयागराज के सरस हाल में किया गया, जिसमें सी0एस0सी0 द्वारा बी0सी0 सखी को डिवाइस के माध्यम प्रशिक्षित किया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि समस्त बी0सी0 सखियाॅ बैंक आफ बड़ौदा की बी0सी0 के रुप में कार्य करेगीं जिससे गाॅव के लोगों को अपने ही गाॅव में बैंकिग से सम्बन्धित समस्त सुविधिाएं प्राप्त करने में आसानी होगी।

 

IMG 20210922 WA0097इस क्रम में जून, 2020 से डी0जी0 पे बी0सी0 सखी के रुप में विकास खण्ड करछना के ग्राम पंचायत अमीलो से कार्य कर रहीं।

 

Prayagraj News:’’वन जी0पी0 वन बी0सी0’’ योजना के अन्तर्गत बी0सी0 सखियों की कार्यशाला का किया गया आयोजन श्रीमती मंजुला देवी द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया। इनके द्वारा अब तक लगभग 22.00 लाख रुपये का ट्रांजक्शन किया गया, जिससे लगभग 22 हजार की आमदनी कमीशन के रुप में प्राप्त की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) श्री अजीत सिंह, जिला मिशन प्रबन्धक श्री विजय गुप्ता एवं सी0एस0सी0 से श्री मनदीप सिंह व श्री पंकज आदि उपस्थि रहे।