Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बसपा की गलत नीतियों से आहत होकर जिला पंचायत प्रत्याशी ने छोड़ी बसपा

जनवाद टाइम्स 18 September 2021
Agra News: बसपा की गलत नीतियों से आहत होकर जिला पंचायत प्रत्याशी ने छोड़ी बसपा
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: बसपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी पूर्व प्रत्याशी कोसा देवी व उनके पुत्र शिव शंकर राजपूत ने बहुजन समाज पार्टी पर पैसे लेकर टिकट लगाने का आरोप लगाते हुए पार्टी की नीतियों को गलत बताते हुए बसपा पार्टी की सदस्यता त्यागकर सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें आगरा जिले का जिलाध्यक्ष बनाया है।

 

 

Agra News: बसपा की गलत नीतियों से आहत होकर जिला पंचायत प्रत्याशी ने छोड़ी बसपासामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो रनवीर सिंह शनिवार को पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष  शिव शंकर राजपूत के गृह निवास गढ़ी रम्पुरा जैतपुर पहुचे और जैतपुर में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुए एक बैठक का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवशंकर राजपूत ने साफा माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया ।सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उनकी पार्टी प्रदेश की लगभग 80 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।पिछले 74 वर्षों से सभी पार्टियों ने केवल पूंजीवाद,सामंतवाद ब शोषणकारी नीतियों को ही बढ़ावा दिया है। खेत ,खलियान, किसान, गरीब, महिला,नौजवान, के लिए धरातल पर कोई कार्य नहीं किया है ।

 

Agra News: बसपा की गलत नीतियों से आहत होकर जिला पंचायत प्रत्याशी ने छोड़ी बसपानवलोक क्रांति को प्रदेश व देश में लाने की आवश्यकता है और इसके लिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शिव शंकर राजपूत ने कहा कि बसपा पार्टी छोड़ने का कारण बसपा पार्टी की गलत नीतियां है उन्होंने बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओ का कोई महत्व नहीं है जो ज्यादा कीमत देता है फल उसे ही मिलता है। कार्यकर्ता घर बनाता है पार्टी उसे किराए पर उठा देती है।कार्यक्रम का संचालन प्रशांत राजपूत एडवोकेट ने किया ।इस दौरान विनोद सांवरिया, रामवीर सिंह वर्मा,राजा राजपूत,नरेंद्र भारतीय, शशिकांत, रामजी राजपूत,जालंधर सिंह लोधी,मुकेश वर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: यमुना किनारे मिला लापता पूर्व प्रधान पुत्र का शव
Next: prayagraj News जया मोहन की कहानी ‘ रुठा बसंत ‘

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.