Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : एन डी जैन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने दबंगई से विद्यालय में अध्यनरत पुराने बच्चों को किया निष्कासित

जनवाद टाइम्स 13 September 2021
IMG-20210913-WA0071
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा बाह में सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय एन डी जैन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह व शिक्षक राहुल कुमार व क्लर्क दुर्गेश कुमार ने दबंगई दिखाते हुए विद्यालय में अध्ययनरत पुराने विद्यार्थियों को जबरन हड़काते हुए विद्यालय से निष्कासित कर दिया।विद्यार्थियों को मानसिक प्रताड़ना देते हुए जबरन टीसी कटवाने का दबाव डाला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यश भदोरिया पुत्र सुधीर सिंह व तनु दुबे पुत्री प्रभंजन दुबे कस्बा के एन डी जैन पब्लिक स्कूल में पिछले कई वर्षों से शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं।

 

IMG 20210913 WA0097 अभी पिछले दिनों घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड के दसवीं की परीक्षा के नतीजों में इन दोनों ने इसी स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की है और वर्तमान में कक्षा 11 में हैं।विद्यार्थी यश व तनु का आरोप है कि वह सोमवार को निर्धारित समय पर शिक्षा अध्ययन करने के लिए विद्यालय में पहुंचे तो विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार व क्लर्क दुर्गेश कुमार व प्रधानाचार्य ने दोनों को कक्षा में बैठने से मना कर दिया।

 

IMG 20210913 WA0096व इनको विद्यालय से जबरन निकाल दिया। दोनों बच्चे रोते हुए अपने अपने घर पहुंचे उन्होंने अपने परिजनों को सारा वाकया बताया व इसी विद्यालय में ही पढ़ने की जिद करते हुए प्रधानाचार्य व शिक्षकों से बात करने को कहा जिस पर दोनों के परिजन अपने बच्चों के साथ विद्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों से बच्चों की प्रवेश की खातिर मिन्नतें की लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने अभिभावकों को भी दबंगई दिखाते हुए विद्यालय से बाहर निकल जाने को कहा और न जाने पर पुलिस बुलाने व जेल भिजवाने की धमकी दी।

 

IMG 20210913 WA0071 साथ ही बच्चों को दोबारा इस विद्यालय में न भेजने व विद्यालय से तत्काल टी सी कटवाने का दबाब डाला जबकि बच्चे इसी विद्यालय में अध्ययन करना चाहते हैं। वही निष्कासित किये गए विद्यार्थी यश व तनु ने परिजनों संग जाकर उप जिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित को शिकायत पत्र देकर विद्यालय में प्रवेश दिलाए जाने की मांग की है और प्रवेश नहीं मिलने पर उन्होंने आत्महत्या करने की धमकी दी है।और इसका जिम्मेदार विद्यालय होगा। वही छात्र यश के पिता सुधीर सिंह व छात्रा तनु दुबे के पिता प्रभंजन दुबे का कहना है कि वह बच्चों की इच्छा की खातिर इसी विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं क्योंकि कस्बा में सीबीएसई बोर्ड का एकमात्र यही विद्यालय है बाकी विद्यालय 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर हैं। प्रभंजन दुबे के मुताबिक उनकी बच्ची की लॉक डाउन की अवधि की भी पूरी फीस जमा है और विद्यालय ने कोरोना काल मे भी उनसे ट्यूशन फीस के अतिरिक्त डबलप मेन्ट,कम्प्यूटर फीस,गेम्स फीस,लैब फीस,लाइब्रेरी फीस आदि ली है

 

आगरा उत्तर प्रदेश : एन डी जैन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने दबंगई से विद्यालय में अध्यनरत पुराने बच्चों को किया निष्कासितजबकि सरकार द्वारा ट्यूशन फीस के अलावा कोई अतिरिक्त चार्ज न लिए जाने के आदेश किये थे। अगर उनके बच्चों के एडमिशन विद्यालय प्रबंधन द्वारा नहीं लिए गए तो वे शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री व शिक्षा बोर्ड में पत्र भेजकर एन डी जैन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह शिक्षक राहुल कुमार व क्लर्क दुर्गेश कुमार के द्वारा बच्चों को मानसिक प्रताड़ना दिए जाने पर कार्यवाही किए जाने व वच्चों को इसी विद्यालय में अध्ययन करने की अनुमति दिए जाने की गुहार लगाएंगे।दोनों अभिभावकों ने इसकी शरुआत उपजिलाधिकारी बाह को शिकायती पत्र देते हुए कर दी है।अभिभावकों का यह भी आरोप है कि विद्यालय से और भी आठ से दस बच्चों को जबरन निष्कासित किया गया है।

Post navigation

Previous: Agra News: बाह में सोमवार को मिले ड़ेंगू के दो और संदिग्ध मरीज,सीएचसी में भर्ती
Next: Agra News: जंगल में हैंड ग्रेनेड बम मिलने से मचा हड़कंप एक्सपर्टो की पहुंची टीम बीडीएस की टीम ने बंम को किया निष्क्रिय

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.