Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ अतरौलिया :   पोखरी में बने शौचालय में घुसा पोखरी का पानी हो सकता बड़ा हादसा

जनवाद टाइम्स 12 September 2021
आजमगढ़ अतरौलिया  पोखरी में बने शौचालय में घुसा पोखरी का पानी ,हो सकता बड़ा हादसा
Share News
       

संवाददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता

बता दे कि गांवों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर दिए और सरकार की मंशा थी कि स्वच्छता अभियान का सपना साकार होगा।, लेकिन तमाम गांवों में सपना साकार होता नहीं दिख रहा है तो कुछ शौचालयों में ताला बंद है, तो वही कुछ जगहों पर आसपास झाड़-झंखाड़ उग गए हैं। जिससे सरकार की लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए सामुदायिक शौचालय का दुरुपयोग करते हुए शासन की मंशा पर जिम्मेदार अधिकारी पानी फेर रहे हैं ।ब्लॉक क्षेत्र के छितौनी खास ग्राम सभा में लाखों रुपए लागत से बना सामुदायिक शौचालय सुविधाओं का बाट जोह हो रहा है।

 

IMG 20210912 WA0060 शौचालय पोखरी में बनाया गया है जहां भारी बरसात की वजह से लबा लब पानी भर चुका है तो वही शौचालय के अंदर भी बरसात का पानी शैवाल युक्त घुसा हुआ है जिसकी वजह से आसपास के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान तथा पूर्व ग्राम सचिव द्वारा शौचालय को पोखरी के अंदर बनाया गया है शौचालय की ऊंचाई भी बहुत कम है जिसकी वजह से पोखरी का पूरा पानी शौचालय के अंदर तैर रहा है तो वही शौचालय के बाहर शैवाल युक्त पानी जमा हुआ है जिससे स्थानीय लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है।

 

आजमगढ़ अतरौलिया  पोखरी में बने शौचालय में घुसा पोखरी का पानी ,हो सकता बड़ा हादसासामुदायिक शौचालय बनाने में घोर लापरवाही बरती गई है, जिसमें पिलर के बजाय गिट्टी बालू से निर्माण किया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।पोखरी में शौचालय बनाने की वजह से पीछे की दीवाल जमीन में धंस चुकी है तो वही लोगों को हमेशा इस बात का भय बना रहता है कि कहीं बड़ा हादसा ना हो जाए ।स्थानीय निवासियों ने बताया कि सरकार की लाखों रुपए लागत से बनी इस योजना का दुरुपयोग किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं मिलता।

 

आजमगढ़ अतरौलिया  पोखरी में बने शौचालय में घुसा पोखरी का पानी ,हो सकता बड़ा हादसाशौचालय में इस समय ताला बंद रहता है और साफ-सफाई भी समय से नहीं की जाती। देखभाल कर रही लक्ष्मी आजीविका समूह की महिला चंद्रावती ने बताया कि शौचालय पोखरी में दब रहा है जिसकी मैंने अभी तक कहीं शिकायत नहीं कीया।शौचालय में पोखरी का पानी जमा हुआ था जिसकी शिकायत ग्राम सचिव से की गई, ग्राम सचिव ने बताया कि जब तक पोखरी का पानी कम नहीं होता तब तक उसे बंद रखा जाए और पानी शौचालय की सीट में लबालब भरा रहता था। इस समय पानी कुछ नीचे चला गया। समूह की महिला ने बताया कि 1 सितंबर को साफ सफाई की गई है और शौचालय पुनः चालू कर दिया गया ,वहीं स्थानीय निवासी सरिता यादव ने बताया कि शौचालय में पूरी तरह से पोखरी का पानी भर चुका था जिसकी वजह से शौचालय में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था ।

 

आजमगढ़ अतरौलिया  पोखरी में बने शौचालय में घुसा पोखरी का पानी ,हो सकता बड़ा हादसापोखरी में बना शौचालय गिर रहा है जिस पर समूह की महिला और संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। बोलने पर ग्राम सचिव द्वारा बोला जाता है कि आप क्यों बोल रही हैं जब कि इसकी साफ-सफाई शनिवार को ही किया गया है। इस संदर्भ में सामुदायिक शौचालय निर्माण में रहे ग्राम सचिव ने बताया कि शौचालय निर्माण के समय लेखपाल द्वारा पोखरी की जमीन को चिन्हित किया गया था और उसी जमीन पर शौचालय का निर्माण कराया गया है।जलजमाव के बारे में पूछने पर बताया कि जब शौचालय निर्माण हुआ था उस समय सब सही था। इस मामले में खंड विकास अधिकारी रामविलास राम ने बताया कि इस समस्या को हम स्वयं देखेंगे और कार्रवाई करेंगे।

Post navigation

Previous: Agra News: एक सप्ताह बाद भी बंद नहीं किया गया दुकानों के सामने खुदवाया गया बिना टेंडर अवैध नाला
Next: अम्बेडकरनगर न्यूज :  आलापुर जयराम जनता इंटर कालेज रामनगर परिसर में कार्यकर्ता की उमडी भीड़ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन 

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.