Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय फेलिसिटेशन काउंसिल की बैठक संपन्न हुई
  • Breaking News

Prayagraj News : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय फेलिसिटेशन काउंसिल की बैठक संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 9 September 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय फेलिसिटेशन काउंसिल की बैठक संपन्न हुई

रिपोर्ट-विजय कुमार

मंडल में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु गठित मंडलीय फेलिसिटेशन काउंसिल की बैठक आज मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें एम एस एम ई समाधान पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति से संबंधित कुछ आवश्यक निर्देश दिए गए। काउंसिल द्वारा अवगत कराने पर की 18 प्राप्त आवेदनों में से 17 आवेदन पत्र अपूर्ण हैं, मंडलायुक्त ने उन सभी लंबित आवेदनों का कैंप लगाकर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

 

Prayagraj News : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय फेलिसिटेशन काउंसिल की बैठक संपन्न हुईउन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों से संबंधित व्यक्तियों को सूचना भेज कर इस कैंप में बुलवाने को कहते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कैंप की सूचना देने पर भी आवेदक नहीं आते हैं एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराते हैं तो उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाए। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने आवेदन के साथ लिए जाने वाले शुल्क जिसका भुगतान अब तक सिर्फ डिमांड ड्राफ्ट से किया जाता रहा है उसके भुगतान हेतु अब आरटीजीएस, नेफ्ट एवं अन्य ऑनलाइन सुविधाएं भी उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया।

 

Prayagraj News : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय फेलिसिटेशन काउंसिल की बैठक संपन्न हुईबैठक में एम एस एम ई एवं उद्यमियों से बेहतर समन्वय बनाने तथा सभी को फैसिलिटेशन काउंसिल के अधिकार क्षेत्र एवं अन्य परियोजनाओं के अंतर्गत आवेदन संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को लिटरेचर तैयार कर उसका प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त के अनुसार इससे उद्यमियों के बीच फेलिसिटेशन काउंसिल के रूप में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए निवारण तंत्र एवं विभिन्न परियोजनाओं में से उद्यमी कैसे लाभान्वित हो सकते हैं इससे संबंधित जागरूकता बढ़ेगी।

 

Prayagraj News : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय फेलिसिटेशन काउंसिल की बैठक संपन्न हुईफैसिलिटेशन काउंसिल की बैठक के उपरांत मंडलायुक्त ने औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 की स्वीकृत समिति की भी बैठक कर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को लाभ प्रदान कराए जाने हेतु विभिन्न आर्थिक प्रकरणों पर भी चर्चा की। यह स्वीकृति समिति के द्वितीय बैठक थी जिसमें एमएसएमई इकाइयों को लेटर ऑफ कंफर्ट, जो एक इकाई को पात्रता की श्रेणी में आने के बाद प्रदान किया जाता है, पहले से ही प्रदान कर दिए गए थे। बैठक में मंडलायुक्त द्वारा सभी इकाइयों को लंबित लाभों को तत्काल प्रदान करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में ज्वाइन डायरेक्टर, इंडस्ट्रीज, श्री सुधांशु तिवारी समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: पिनाहट की रेखा गुप्ता बनी बीजेपी की महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष
Next: Ambedkar Nagar News :भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने अभिषेक कनौजिया को किया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d