Agra News: बीच सड़क पर खड़ी अवैध डग्गेमार बस को किया सीज

IMG-20210909-WA0036
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: क्षेत्र में बढ़ती डग्गेमारी ने आम आदमी का ही नहीं प्रशासनिक अधिकारियों का भी रास्ता निकलना दूभर कर दिया है। गुरुवार सुबह एक अवैध डग्गेमार बस भदावर बस स्टैंड के पास बीच रोड पर खड़ी कर सवारियां उतार रही थी जिससे मार्ग पर जाम लग गया।तभी उधर से गुजर रही नायब तहसीलदार की गाड़ी भी जाम में फँस गयी।गाड़ी को निकालने के लिए चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन डग्गामार के बीच सड़क पर खड़े होने के चलते गाड़ी नहीं निकल सकी ।

 

IMG 20210909 WA0036जिससे नायब तहसीलदार का पारा चढ गया उन्होंने तत्काल गाड़ी से उतर कर कर्मचारियों के साथ डग्गामार बस की वीडियोग्राफी कराते हुए बस को थाने ले गए जहां कारवाही की गई।बस आगरा बाह मार्ग पर डग्गेमारी कर रही थी। डग्गेमारी आगरा बाह मार्ग पर कोई नई समस्या नहीं है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बस और इको गाड़ियां फर्राटे भरते देखी जा सकती हैं जोकि कस्बा के भदावर बस स्टैंड पर ही खड़ी कर सवारियां भरती हैं।

 

IMG 20210909 WA0038 2 जिससे दिन भर जाम के हालात रहते हैं। कई बार जाम के चलते एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम में फंसते हुए देखी जा सकती हैं।

 

Agra News: बीच सड़क पर खड़ी अवैध डग्गेमार बस को किया सीजपिछले सप्ताह परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रीति पांडे ने आगरा बाह मार्ग पर छापामार कार्यवाही की थी लेकिन डग्गेमारी पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है और डग्गेमारी बदस्तूर जारी है।

Trending News