Breaking Newsअंबेडकर नगरउतरप्रदेश

Ambedkar Nagar News :समाजवादी पार्टी आलापुर विधानसभा की हुई मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर तैयारियों पर हुई चर्चा

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले मे समाजवादी पार्टी आलापुर विधानसभा की मासिक बैठक रामनगर पार्टी कार्यालय पर श्यामदेव यादव की अध्यक्षता व विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र यादव के संचालन में संपन्न हुई जिसमें संगठन की मजबूती व मतदाता सूची में नाम बढ़ाने तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आलापुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर तैयारियों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बैठक में महिला सभा की मनोनीत जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा यादव अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव मोहम्द मोईन व अन्य पदाधिकारियों का पूर्व सांसद द्वारा स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि चुनाव की सबसे मजबूत कड़ी संगठन होता है और संगठन के कंधे पर पूरे चुनाव की जिम्मेदारी होती है ।

 

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर लगकर प्रत्येक बूथ पर वोट बढ़ाने का कार्य करने के लिए जुट जाए जिससे 2022 के चुनाव में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अराजकता का बोलबाला है बेरोजगार रोजगार पाने के लिए भटक रहा है जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तरफ आस लगाए देख रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश लूट हत्या बलात्कार घटनाएं बढ़ती जा रही है जिसको रोक पाने में भाजपा नाकाम साबित हो रही है।

 

Ambedkar Nagar News :समाजवादी पार्टी आलापुर विधानसभा की हुई मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर तैयारियों पर हुई चर्चा।बैठक को महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा यादव जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव ब्लाक प्रमुख विकास यादव रामचंद्र वर्मा पतिराम यादव घनश्याम यादव रामहित चौहान अजय एडवोकेट ब्रह्मदेव यादव रामप्यारे निषाद मनोज यादव रजनीकांत यादव सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव लालमणि गोंड़ मोहम्मद आसिफ संजीव यादव सुरेन्द्र बर्मा अखिलेश यादव पप्लू सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव रामस्वरुप मौर्य रामजीत निषाद योगेन्द्र यादव रियाज अंसारी राजबहादुर यादव दिलीप यादव अमरेन्द्र यादव निर्दोश यादव आदि लोगो ने सम्बोधित किया।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स