Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow news:मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 3 September 2021
Lucknow news:मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम का किया उद्घाटन
Share News
       

रिपोर्ट -विजय कुमार

महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने टाटा वॉटर मिशन द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद लखनऊ के सरोजिनी नगर ब्लाक में संचालित होने वाले माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक अजीविका मिशन से जुड़ी स्वंय सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। मंत्री जी ने अपने संबोधन में टाटा ट्रस्टस् के इस प्रयास की सराहना की और बताया कि माहवारी विषय पर समाज में खुलकर बातचीत नहीं की जाती है और इस विषय को सिर्फ महिलाओं से संबंधित विषय ही माना जाता है। इसकी वजह से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है साथ ही माहवारी के दौरान सही उत्पादों की जानकरी न होने के कारण वे गलत उत्पादों का चयन करती हैं जो उनके शारीरिक एवं पर्यावरण की दृष्टि से प्रतिकूल  प्रभाव डालता है। आज भी 52 प्रतिशत महिलाओं को माहवारी शुरू होने से पहले उसकी जानकारी नहीं होती है।

 

IMG 20210903 WA0018 वे माहवारी से जुड़े मिथकों को बिना सोचे उसका पालन करती रहती हैं जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है। मंत्री जी द्वारा कहा गया है कि सरोजनी नगर की सभी महिलाएं अपने घर में लाल रंग की बूंद बनायेंगी, जो कि माहवारी का प्रतीक है और सभी का अस्तित्व है। मंत्री जी ने आई0सी0डी0एस0 विभाग में ड्राप ऑउट किशोरियों के साथ ये कार्यक्रम और रियूसेबल क्लाथ पैड विभाग द्वारा किशोरियों तक पहुचाने का प्रस्ताव रखा है।मंत्री जी ने टाटा वॉटर मिशन के सहयोग से स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबन एवं अजीविका के अवसर उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से स्थापित की गई क्लाथ पैड स्टिचिंग इकाई का उद्घाटन किया और इससे जुड़ी महिलाओं की प्रशंसा करते हुए प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग समाज के लिए बहुमूल्य सहयोग कर रहे हैं और कम लागत वाले, बार-बार उपयोग होने वाले क्लाथ पैड उपलब्ध करा कर अपने लिए स्वरोजगर के अवसर उत्पन्न कर रहे हैं।

 

IMG 20210903 WA0019टाटा ट्रस्ट्स की पल्लवी गौतम ने बताया कि टाटा वॉटर मिशन के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम ‘‘अस्तित्व एक पहचान‘‘ परियोजना के अंतर्गत  जनपद लखनऊ के सरोजिनी नगर ब्लाक में 4000 किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जायेगा। यह कार्यक्रम माहवारी से जुड़े मिथकों, गलत मान्यताओं एवं धारणाओं के बारे में समाज को जागरूक करेगा और माहवारी से जुड़े स्वच्छता एवं प्रबंधन संबंधी सकारात्मक व्यवहारों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य एवं वातावरण की सुरक्षा हेतु इस्तेमाल किये गये माहवारी उत्पादों का सुरक्षित निस्तारण एवं कम लागत वाले माहवारी उत्पादों को प्रेरित करेगा। अस्तित्व परियोजना की उपलब्धियों का विस्तार करने के लिए टाटा वॉटर मिशन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं स्वास्थ्य समूह सखी के लिए संवेदन कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा।

 

Lucknow news:मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम का किया उद्घाटनटाटा ट्रस्ट्स से डा0 अमिता जैन द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम जनपद बहराइच और श्रावस्ती में वर्ष 2019 से चलाया जा रहा हैं जिसमें अभी तक 26,000 किशोरियों, महिलाओं, किशोर युवाओं एवं पुरूषों को जागरूक किया जा चुका है। टाटा वॉटर मिशन उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है जिससे वे बिना किसी भय के सम्मान के साथ माहवारी प्रबंधन कर सकें।
इस कार्यक्रम के अवसर पर टाटा ट्रस्टस से जोनल मैनेजर श्री शारदा गौतम, टाटा पावरलिंक से अर्जुन तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेन्द्र दूबे, अजीविका मिशन से आदिल अब्बास आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj news :मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थिंयों के खातों में आॅनलाइन धनराशि हस्तांतरण एवं संवाद कार्यक्रम का एनआईसी में किया गया सजीव प्रसारण
Next: आगरा न्यूज: मासूमों की जिंदगी को खतरे में मत डालो सरकार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.