Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news पंचायत आम निर्वाचन 2021 के मद्देनजर विभिन्न कोषांगों की हुई समीक्षा

जनवाद टाइम्स 2 September 2021
Ambedkar Nagar News : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी विधायक पद की प्रत्याशी तारावती जी द्वारा आलापुर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि पंचायत आम निर्वाचन, 2021 को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन दृढ़संकल्पित है। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए पूरी मुस्तैदी एवं सावधानीपूर्वक निर्वाचन कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाय। पंचायत आम निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाय। किसी भी प्रकार की चूक नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत को अत्यंत ही गंभीरता से लिया जायेगा तथा जांचोपरांत दोषी पाये जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में पंचायत आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

 

Bihar news पंचायत आम निर्वाचन 2021 के मद्देनजर विभिन्न कोषांगों की हुई समीक्षानोडल पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग द्वारा बताया गया कि पर्याप्त संख्या में कार्मिकों का डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। साथ ही विभिन्न कोषांगों के सफल संचालन के लिए कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अद्यतन निदेश के अनुसार काउंटिंग असिस्टेंट के लिए महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जानी है। इस हेतु सारी तैयारियां कर ली गयी है।

प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन में संलग्न सभी कार्मिकों को अच्छे तरीके से प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अधियाचना पंचायत शाखा को भेज दी गयी है, शीघ्र ही सामग्री उपलब्ध हो जायेगा।

इसके साथ ही परिवहन कोषांग, ईवीएम कोषांग, बजगृह कोषांग, व्यय लेखा कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग, मतपत्र कोषांग सहित अन्य कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी है।

 

 

Bihar news पंचायत आम निर्वाचन 2021 के मद्देनजर विभिन्न कोषांगों की हुई समीक्षाजिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना, ईवीएम कमिशिनिंग, पीसीसीपी डिस्पैच, ईवीएम स्टोरेज प्वाइंट आदि की समुचित व्यवस्था अपडेट रखी जाय। साथ ही प्रखंडों को ईवीएम भेजने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन की व्यवस्था कर ली जाय। जिलाधिकारी द्वारा सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों को कोषांगों के कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया है।

नोडल पदाधिकारी, ईवीएम कोषांग द्वारा बताया गया कि पंच एवं सरपंच पद का चुनाव मतपत्र के माध्यम से तथा शेष जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य पदों के लिए ईवीएम द्वारा चुनाव कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, स्ट्रांग रूम, काउंटिंग हॉल, पुलिस बल, मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी का अधिष्ठापन आदि कार्य ससमय पूर्ण करा ली जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्रों को अच्छे तरीके से सैनेटाइज किया जाना है। साथ ही निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया में कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन भी सुनिश्चित करना है। इस हेतु सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, निदेशक, डीआरडीए, राजेश कुमार सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news : रात्रि में छापेमारी कर 123 बोरी यूरिया की गयी जब्त
Next: Ambedkar Nagar News : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी विधायक पद की प्रत्याशी तारावती जी द्वारा आलापुर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.