Bihar news : 7 सितंबर से होगा पूरे बिहार में हड़ताल

Bihar news : 7 सितंबर से होगा पूरे बिहार में हड़ताल
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू से संबंध) जिला इकाई पश्चिम चंपारण का कैडर कन्वेंशन,12 सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु महासंघ द्वारा आहूत आगामी 7 सितंबर 2021 से शहरी निकायों का आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मियों का कन्वेंशन प्रशासनिक भवन, पुरानी बाजार नरकटियागंज में मनोज राउत, अजय तिवारी, जयप्रकाश गौड़ की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक का संचालन साथी राकेश राउत ने किया l

IMG 20210901 WA0055बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव सह ऐक्टू नेता कॉमरेड रवीन्द्र कुमार “रवि” द्वारा निकाय कर्मियों की दयनीय दशा की चर्चा करते हुए कहा गया कि एक तरफ सफाई मजदूरों की महत्ता को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई कर्मी का पांव पखारते नजर आते हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महादलितों की कल्याण का बखान करते नहीं थकते l शहरी निकायों में कोविड-19 का पहला और दूसरा महामारी में जान जोखिम में डाल, फ्रंटलाइन में कार्यरत निकाय कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता, अनुदान, स्वास्थ्य बीमा, विशेष भत्ता,जहां नहीं मिला वही आसमान छूती महंगाई में महज 7 से 12 हजार रूपये और वह भी आउटसोर्सिंग द्वारा मासिक वेतन पर खटा कर आर्थिक दोहन किया जा रहा है l वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का स्थायीकरण, पहचान पत्र, सप्ताहिक अवकाश ,अनुकंपा पर नियुक्ति, 600 प्रतिदिन वेतन मजदूरी, आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर नियमितीकरण, ईएसआई,पंचम षस्टम वेतन, पुनरीक्षण का बकाया अंतर वेतन ,सप्तम वेतन पुनरीक्षण, सेवांत लाभ, आजीवन पारिवारिक पेंशन न मिलने से उनके परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति बनी रहती है l यह माननीय मोदी और नीतीश जी के कथनी और करनी में कोई तालमेल नहीं है l आगे उन्होंने कहा कि 75 वर्ष की आजादी में लगातार शहर का विकास, सफाई, नंगे पांव नाला, सीवरेज में घुसना, लावारिस लाशों का ठिकाना लगाने जलापूर्ति करने वालों कर्मियों के प्रति सरकार की उदासीनता के विरोध में महासंघ द्वारा लगातार पत्राचार, प्रदर्शन, धरना , हड़ताल आदि के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करते रहा है l किंतु मांगे ज्यों की त्यों व धरा की धरा रह गयी है l रवीन्द्र रवि ने कहा कि पश्चिमी चंपारण के पांचों निकायों क्रमशः बगहा, रामनगर, नरकटिया गंज,चनपटिया और बेतिया नगर निगम में सैकड़ों सफाई कर्मियों को वर्षों से दैनिक वेज कर्मचारी के रूप में गया है और नगर निकाय प्रशासन द्वारा आउटसोर्सिंग के भय दिखाकर आय दिन प्रताड़ित किया जा रहा है l

 

Bihar news : 7 सितंबर से होगा पूरे बिहार में हड़तालआगे उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार महासंघ के नेताओं के साथ जल्द से जल्द 12 सूत्री मांगों पर सम्मानजनक वार्ता करें l अन्यथा 7 सितंबर 2021 से बेतिया नगर निगम सहित चनपटिया नरकटियागंज रामनगर और बगहा के शहरी निकाय के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे l बैठक को नरकटिया गंज नगर परिषद संघ के अध्यक्ष मनोज राउत, रामनगर नगर पंचायत के शंकर राम, चनपटिया नगर पंचायत के प्रकाश राउत, बेतिया नगर निगम के अजय तिवारी आदि नेताओं ने 12 सूत्री मांगों के सवाल पर, आगामी 7 सितंबर 2021 से होने वाले शहरी निकायों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का पुरजोर समर्थन करते हुए हड़ताल पर जाने का फैसला लियाl बैठक में सर्वसम्मति से नरकटिया गंज नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर श्री विश्वकर्मा राउतऔर जयप्रकाश गौड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है l मौके पर विश्वकर्मा राउत, विनोद मलिक, हरिशंकर राउत, पूनम देवी, उषा देवी, राजू राउत, जयप्रकाश गौड़, मिंटू राम, चंचल राउत, पप्पू राउत, सुदामा राउत, निरंजन राउत, मीरा देवी, गुलाइची देवी, माला देवी, रेखा देवीसहित सैकड़ों शहरी निकाय कर्मी उपस्थित रहें l

Trending News