Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: युवक ने पुलिस पर थर्ड डिग्री दिए जाने के लगाए आरोप

जनवाद टाइम्स 30 August 2021
IMG-20210829-WA0127
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत पापरीनागर निवासी एक युवक ने पुलिस पर जबरन हवालात में बंद करने और थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाए हैं।पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत किए जाने की बात कही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित मोनू उर्फ मनोहरलाल के मुताबिक शनिवार दोपहर वह अपने साथी सौरभ के साथ फतेहाबाद जाने के लिए घर से निकल रहा था तभी पुलिस की गाड़ी आ गयी और उसमें से पांच छह पुलिस कर्मी उतरे और महावीर के बारे में पूछने लगे।

IMG 20210829 WA0127

उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया।मना किए जाने पर पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए और उसे जबरन गाड़ी में डाल कर ले जाने लगे जिसका उसकी मां और मौसी ने विरोध किया तो उन्होंने उन को धक्का देकर अलग कर दिया हुआ उसे जबरन गाड़ी में डालकर थाना ले गए पीड़ित का आरोप है कि गांव की सीमा निकलते ही पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और थाने में ले जाकर पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कि वह रात भर थाने में भूखा प्यासा रखा।

Agra News: युवक ने पुलिस पर थर्ड डिग्री दिए जाने के लगाए आरोप

हालत बिगड़ने पर आनन फानन में शांति भंग में चालान कर दिया पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। वहीं थानाध्यक्ष मंसुखपुरा कैलाश सिंह ने बताया कि आरोपी के चाचा महावीर के खिलाफ वारंट था और उसे पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वारंटी को परिवार के लोगों ने भगा दिया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की है। युवक की पिटाई और चोट के आरोप निराधार हैं। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए परिवार आरोप लगा रहा है।

Post navigation

Previous: Agra News: विद्युत तार ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम
Next: Etawah News: फौजी की तरह मिले व्यापारी को सम्मान: धर्मेंद्र जैन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.