Agra News: शुक्रवार को चार हजार दो सौ इकत्तीस का हुआ कोरोना टीकाकरण

IMG-20210827-WA0034
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: शुक्रवार को देहात के स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ग्राम पंचायतों पर भी जमकर टीकाकरण किया गया।लोगों को टीकाकरण कराने के लिए लाइन में लगकर घंटो इंतज़ार करना पड़ा।बाह और बटेश्वर के स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण कराने के लिए काफी संख्या में लोग पहुँचे।साथ ही टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्राम पंचायतों पर पहुँची जहाँ ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया।

 

Agra News: शुक्रवार को चार हजार दो सौ इकत्तीस का हुआ कोरोना टीकाकरण शुक्रवार को हुए टीकाकरण में चार हजार दो सौ इकत्तीस लोगों ने टीकाकरण कराया।टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें एक सौ साठ लोगों का एन्टीजन परीक्षण व इतने ही लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देश के बाद स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ग्राम पंचायतों में भी टीकाकरण किया गया जिसमें चार हजार दो सौ इकत्तीस लोगों का टीकाकरण किया गया।

 

Agra News: शुक्रवार को चार हजार दो सौ इकत्तीस का हुआ कोरोना टीकाकरणजिसमें तीन हजार नौ सौ नवासी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि दो सौ बयालीस लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी।

Trending News