Pratapgarh News: पुलिस की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी

Jaunpur News: पुलिस की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी
Share News

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी

पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने दो लाख सोलह हजार रुपए ऐठ लिया। और दो साल तक नौकरी नहीं दिला सका। पीड़ित जब पैसे की मांग करने लगा तो जान से मारने की धमकी देने लगा। और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया ।जिससे वह हैरान परेशान हो गया। और अंत में प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

IMG 20210826 WA0128

सुजानगंज थाना क्षेत्र के अचकारी बेलवार जिला जौनपुर गांव निवासी रामजी बिंद पुत्र नाहू बिंद दिनांक 26 अगस्त को पट्टी कोतवाली में दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोपित किया है कि पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दोनई गांव निवासी राम आसरे गौतम पुलिस में नौकरी दिलाने का ठेका लेने लगा। नौकरी के चक्कर में अपने रिश्तेदार सूरज बिंद से बताया सूरज बिंद अपने बुआ के लड़के को लेकर राम आसरे गौतम निवासी ग्राम दोनई के पास पहुंचा। वहां पर राम आसरे ने पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर सूरज बिंद से दो लाख सोलह हजार रुपए का ठेका लिया और ₹2,16000 नौकरी लगवाने के नाम पर ऐठ लिया।

Jaunpur News: पुलिस की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी

धीरे-धीरे समय बीत गया और अब तक नौकरी लगवाने की बात करता रहा। जब 2 वर्ष का लंबा समय बीत गया तो सूरज बिंद राम आसरे गौतम के पास फोन लगाने लगा तो वह कोरोना संक्रमित होने का बहाना बताने लगा। और जब बाद में फोन किया तो मोबाइल बंद कर लिया। जिससे सूरज को नौकरी के नाम पर ठगी का आभास होने लगा। और जब उसके घर पैसा मांगने दोनई गांव गया तो वह पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। और घर छोड़कर फरार हो गया। काफी हैरान परेशान होने के बाद नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार होने पर सूरज बिंद ने राम आसरे गौतम के खिलाफ पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाल पट्टी गणेश प्रसाद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Trending News