Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news कार्यालय छोड़ गायब मिले उप डाकपाल समेत डाक कर्मी

जनवाद टाइम्स 25 August 2021
Bihar news कार्यालय छोड़ गायब मिले उप डाकपाल समेत डाक कर्मी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया बगहा दो नरईपुर पोस्ट ऑफिस में साढ़े दस बजे तक उप डाकपाल समेत एक भी कर्मी उपस्थित नहीं मिले जबकि नियमानुसार सुबह के नौ बजे से दोपहर दो बजे तक पब्लिक कार्य व उसके बाद से शाम पांच बजे तक कार्यालय संबंधी कार्य करने का निर्देश है। लेकिन आये दिन कार्यालय राम भरोसे छोड़कर उप डाकपाल समेत डाक कर्मी गायब रहते हैं कुछ इसी तरह का मामला मंगलवार को सुबह सामने आया जब कुछ लोग ससमय नरईपुर पोस्ट आफिस रजिस्ट्री करने पहुंचे तो कई घण्टे इंतज़ार के बाद भी कार्यालय में न तो कोई कर्मी नज़र आये और ना ही उप डाकपाल इस संबंध में जब इसकी जानकारी मीडिया कर्मियों को मिली तो मीडिया कर्मियों का फोन जाता रहा और साहब की घण्टी बजती रही लेकिन साहब बात करना तो दूर की बात है फोन उठाना भी गवारा नही किये ।

Bihar news कार्यालय छोड़ गायब मिले उप डाकपाल समेत डाक कर्मी

कर्मियों की लापरवाही इस कदर है कि समय से कार्यालय तो खुल गया लेकिन आम आदमी का काम निपटाने के लिए कोई कर्मी मौजूद नहीं था। इस दौरान दर्जनों लोग इंतजार करते रहे तो कई वापस लौट गए। ऐसे में सरकारी राजस्व हानि के साथ आम आदमी के परेशानी की कोई कदर नहीं रही। काफी प्रतीक्षा के बाद एक कर्मी पहुंचा तो उसके द्वारा लोगों को सही तरीके से जवाब नहीं दिया गया। गंडक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय तीर्थराज कुशवाहा, बिनवलिया के राजबली प्रसाद, बलिराम यादव, कैलाशनगर निवासी विनोद तिवारी, नरैनापुर निवासी हीरालाल यादव आदि ने बताया कि करीब एक घंटे तक कर्मचारी का इंतजार करते रहे। वहीं श्री कुशवाहा ने बताया कि काफी प्रतीक्षा के बाद संजीव कुमार नामक एक कर्मी पहुंचा।

Bihar news कार्यालय छोड़ गायब मिले उप डाकपाल समेत डाक कर्मी

पूछताछ करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उप डाकपाल संतोष कुमार ने बताया कि कंप्यूटर में आई तकनीकी खराबी से संबंधित कार्य को लेकर बगहा बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस गया था।इसको कहकर अपना पल्ला झाड़ते नज़र आये,अब सवाल ये है कि सरकार की जो राजस्व छती हुई है या लोगों का काम नही हो पा रहा है उसका ज़िम्मेदार कौन है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी एवं डीआईजी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( PET ) के दृष्टिगत जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: Etawah News: उत्तर प्रदेश में ‘जल जीवन मिशन’ में हुए हजारों करोड़ों रुपए का घोटाला : संजीव शाक्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.