Prayagraj News :जिलाधिकारी एवं डीआईजी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( PET ) के दृष्टिगत जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

IMG-20210824-WA0108
Share News

रिपोर्ट-विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( PET ) के दृष्टिगत जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्रो भारत स्काउट एंड गाइड एवं डीपीएस कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं परीक्षा हाॅल का भी निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) आज 24 अगस्त, 2021 को पहली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0) 2021 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जा रहा है।

IMG 20210824 WA0108 IMG 20210824 WA0109

राज्य के सभी जिलों में निर्धारित केन्द्रो पर परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गयी है। पहले शिफ्ट की परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक आयोजित की गयी।

Trending News