अभिषेक बच्चन को देखने बेटी संग अस्पताल पहुंचे अमिताभ, इधर शूटिंग छोड़ पति से मिलने भागी आईं ऐश्वर्या राय

images (29)
Share News

मुंबई. बीती रात अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आए। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैन्स बेचैन हो उठे कि आखिर बिग बी को क्या हुआ। लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है, दरअसल अमिताभ बेटे अभिषेक बच्चन को देखने अस्पताल पहुंचे थे, जो हाथ में हुए फैक्चर के कारण भर्ती है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि श्वेता और बिग बी दोनों के चेहरे पर उदासी है। इस दौरान अमिताभ ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहन रखा था। उसके ऊपर हुड वाली जैकेट कैरी कर रखी थी। सिर पर टोपी, मास्क के साथ उन्होंने चश्मा भी पहन रखा था। वहीं, दूसरी और अपनी फिल्म की शूटिंग करने ओरछा गई ऐश्वर्या राय बच्चन भी पति के अस्पताल में भर्ती होने की खबर बेटी आराध्या के साथ मुंबई भागी चली आई।

Trending News