Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: पुलिस को मिली सफलता 4 मोबाइल लुटेरे पुलिस ने किए गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 23 August 2021
Agra News: पुलिस को मिली सफलता 4 मोबाइल लुटेरे पुलिस ने किए गिरफ्तार
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

जैतपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे मुनिराज के निर्देश पर जनपद में प्रत्येक थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा अभियान के तहत रविवार को थाना जैतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने चैकिंग के दौरान चार मोबाइल लुटेरों को धर दबोचा। विदित हो दो दिन पूर्व बदमाश जैतपुर क्षेत्र में साइकिल पर सवार युवक से तमंचे की नोक पर मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की थी। रविवार को थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्ति वस्तु और वाहन को लेकर चेकिंग कर रहे थे  ।

 

Agra News: पुलिस को मिली सफलता 4 मोबाइल लुटेरे पुलिस ने किए गिरफ्तारतभी मुखबिर द्वारा उन्हें मोबाइल चोरों के क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कान्हरपुरा नहर की पुलिया पर खड़े होने की सूचना मिली। थाना अध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो बाइक पर सवार चार लुटेरों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम जसवीर पुत्र दीवान सिंह निवासी सूखी पुरा थाना पिनाहट जनपद आगरा, समीर पुत्र रामसहाय निवासी बडौस थाना बासौनी जनपद आगरा,विशाल पुत्र विनोद कुमार व विक्की पुत्र हीरालाल दोनों निवासीगण नया बेला थाना पछायगांव जनपद इटावा बताया।

 

Agra News: पुलिस को मिली सफलता 4 मोबाइल लुटेरे पुलिस ने किए गिरफ्तारआरोपियों ने बताया कि वे तमंचे की नोंक पर क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। वही पकड़े गए अभियुक्तों से चार अवैध 315 बोर के देशी तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, दी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल व एक लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया।वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह,उपनिरीक्षक सौरभ सिंह,कांस्टेबल सोमबीर सिंह, अनुज कुमार,अविजित कुमार, अवनीश कुमार व असद खान शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग का लक्ष्य ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी।
Next: Agra News: घर में घुसकर युवक ने महिला से की छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.