संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
पिनाहट: ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रजोरा के ग्राम गंजन पुरा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रामसेवक सिंह एवं शिवम परिहार द्वारा कराया गया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सत्यवीर सिंह भदोरिया द्वारा टीम को पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार में विजेता रही टीम को ट्रॉफी और इक्कीस सौ रुपए देकर टीम को विजेता घोषित किया गया और दूसरी टीम को ग्यारह सौ रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार विजेता टीम ग्राम गुर्जा शिवलाल की रही।
टीम को जिताने में मुख्य भूमिका टीम के कप्तान महादेव सिंह और अंकित परिहार, राजू परिहार ,अजीत परिहार, रवि परिहार की रही।खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए ट्रॉफी जीतकर ग्राम गुर्जा शिव लाल का नाम रोशन किया।टूर्नामेंट के समापन पर उपस्थित ब्लाक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदोरिया का सभी खिलाड़ियों ने सम्मान किया।