Ambedkar Nagar News : जय हिंद जय भारत पार्टी के अध्यक्ष का मुज़फ्फरनगर में कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत 

Ambedkar Nagar News : जय हिंद जय भारत पार्टी के अध्यक्ष का मुज़फ्फरनगर में कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत 
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर /
मुज़फ्फरनगर उत्तर – प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे – जैसे करीब आते जा रहे है। वैसे – वैसे चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही हैं। राजनीतिक दलों में भी हलचल मचने लगी हैं। गांव की चौपाल भी राजनीतिक मुद्दों से सजती हुई नजर आने लगी हैं। इसी क्रम में जय हिंद जय भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चतर सिंह सैनी ने मुज़फ्फरनगर पहुंचकर।

 

IMG 20210822 WA0123 मेरठ रोड स्थित भारतीय मानव अधिकार एवं संरक्षक संघ के कार्यलय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मंसूरी , राष्ट्रीय प्रवक्ता वसीम मंसूरी से 2022 के विधानसभा चुनाव पर विचार – विमर्श करते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा की एवं चुनाव में पूर्ण सहयोग देने की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप ने कहा कि उत्तर – प्रदेश में अपराध , भर्ष्टाचार, मंहगाई चर्म सीमा पर हैं, जिससे हर वर्ग पीड़ित हैं। और एक उत्पीड़नात्मक जीवन जीने को मजबूर हैं अब ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया हैं। किसान आन्दोल पर बोलते हुए कहा कि किसानों की जो मांगे हैं वो जायज है। सरकार से किसान विरोधी बिलो का विरोध करते हुए सरकार से उक्त काले कानूनो को वापस लेने की मांग की।

 

Ambedkar Nagar News : जय हिंद जय भारत पार्टी के अध्यक्ष का मुज़फ्फरनगर में कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत जय हिंद जय भारत पार्टी सर्व समाज को पूरे मान – सम्मान के साथ लेकर 2022 का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आई हैं। और पूरे जोर – शोर के साथ 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप , प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Trending News