Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news जिले के सभी नगर निकाय अंतर्गत 18 प्लस के शत-प्रतिशत लोगों ने ली कोविड-19 टीका की प्रथम खुराक

जनवाद टाइम्स 21 August 2021
Share News
       

 

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया।

पश्चिम चम्पारण जिले के सभी नगर निकाय अंतर्गत 18 प्लस शत-प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम खुराक ले ली है। रामनगर, बगहा, नरकटियांज, चनपटिया एवं बेतिया नगर निकाय अब पूरी तरह सैचुरेट हो गया है। यहां के लोगों ने जागरूकता के साथ एकजुट होकर टीकाकरण कराया है। कोविड-19 टीकाकरण मामले में पश्चिम चम्पारण जिले की यह बेहतर उपलब्धि है। इसने न केवल जिले के प्रखंडों तथा पंचायत के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया है बल्कि महाअभियान को भी गति देने का काम किया है।

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि विगत वर्ष हमारे पास कोरोना से बचाव का कोई साधन नहीं था, लेकिन इस बार हम सभी के पास टीकाकरण एक बहुत बड़ा हथियार है। हम सभी को आगे आकर स्वयं का और अपने परिवार के साथ-साथ अपने आस पास के लोगों को भी टीकाकरण कराना होगा ताकि सभी 18 प्लस के व्यक्ति टीकाकरण से आच्छादित हो सके।

उन्होंने कहा कि उक्त सभी नगर निकाय अंतर्गत सभी लोगों ने जागरूक होकर टीका लगवाया है, यह अत्यंत ही सराहनीय है। ऐसे ही जिले के प्रखंड एवं पंचायत को भी 18 प्लस लोगों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा उक्त सभी नगर निकायो के वार्डवासियों, वैक्सीनेशन कार्य में संलग्न अधिकारी, कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी की प्रशंसा की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता के सहयोग और संकल्प से जिला टीकाकरण के अपने लक्ष्य को जरूर पूरा करेगी।

नगर निकाय के बाद अब जिले के प्रखंडों को भी मिशन मोड में सैचुरेट करने के निमित आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अन्य अधिकारियों ने जिस तरीके से नगर निकाय क्षेत्र को पूरी तरह सैचुरेट किया गया है, उसी तरह जिले के सभी प्रखंडों को भी जल्द से जल्द पूर्णरूपेण सैचुरेट करने की कारगर कोशिश करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की प्रथम खुराक लेने वाले व्यक्तियों को सेकेन्ड डोज लेना अनिवार्य है। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित समय अंतराल पर प्रथम खुराक लेने वाले सभी व्यक्तियों को भी मिशन मोड में सेकेन्ड डोज से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

Post navigation

Previous: आजमगढ़ : अतरौलिया में महिला दरोगा ने महिलाओं, छात्रों को पढ़ाया सशक्त नारी का पाठ पढाया
Next: Agra News: पुलिस ने चोरी की बाइक गलाने वाले गैंग के तीन लोगों को किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.