Bihar news पश्चिम चम्पारण माकपा जिला कमिटी की बैठक संपन्न

Bihar news  : 31 अगस्त को पश्चिम चम्पारण के किसानों को दिल्ली बॉर्डर जाने में सहयोग करेगी माकपा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चंपारण जिला कमिटी की बैठक पार्टी कार्यालय बेतिया में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए पटना से आये राज्य पर्यवेक्षक कामरेड गणेश शंकर सिंह ने कहा कि आज देश की हालत बहुत ही खराब है । जनता की संपत्ति से बने सभी उपक्रमों को मोदी सरकार ने बेच दिया । आज 9 महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर सहित पूरे देश में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Bihar news पश्चिम चम्पारण माकपा जिला कमिटी की बैठक संपन्न

उनकी मांग है की किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी हो । वे चाहते हैं कि एम एस पी को कानूनी दर्जा मिल जाय । देश की प्रधानमंत्री किसान विरोधी कानूनों को वापस करने को तैयार नहीं है । इसलिए आज जरूरत है कि देश के किसान ,. देश के मजदूर , नौजवान तथा छात्रों को गोलबंद किया जाए और सांप्रदायिक ताकतों पर आधारित मोदी सरकार जो भारतीय संविधान तथा जनतंत्र का मखौल उड़ा रही है । वैसे गैर जनतांत्रिक सरकार को परास्त किया जाए । इसी रोशनी में बिहार के किसानों ने निर्णय लिया है कि 31 अगस्त को दिल्ली बॉर्डर पर जाएं और जब तक तीनों काले कृषि कानून की वापसी नहीं हो जाता । तब तक आंदोलन को चलाते रहे ।
बैठक में पश्चिम चंपारण के जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव में कहा कि किसानों की लड़ाई ऐतिहासिक बन गयी है । यह आन्दोलन किसान आंदोलन से जन आंदोलन बनता जा रहा है । जो निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है ।

IMG 20210819 WA0009

दिल्ली किसान आन्दोलन को और सशक्त बनाने के लिए 31 अगस्त को पश्चिम चंपारण के किसान दिल्ली चलें । बैठक में चांदसी प्रसाद यादव , विजय नाथ तिवारी , रामा यादव , प्रभुनाथ गुप्ता , म. हनीफ , शंकर कुमार राव , प्रकाश कुमार वर्मा , म. वहीद , जगरनाथ प्रसाद यादव , अवध विहारी प्रसाद तथा बी के नरुला आदि शामिल हुए ।

Trending News