Agra News: सोमवार को रिकॉर्ड दो हजार छह सौ इकसठ का हुआ टीकाकरण

IMG-20210816-WA0046
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: सोमवार को स्वास्थ्य केंद्रों व ग्राम पंचायत पर कोरोना से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने टीकाकरण कराया ।बाह और बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्रो के साथ ग्राम पंचायतों पर भी टीकाकरण किया गया।टीकाकरण कराने के लिए काफी संख्या में लोग पहुँचे।

 

IMG 20210816 WA0046 इस दौरान सोमवार को हुए टीकाकरण में रिकॉर्ड दो हजार छह सौ इकसठ लोगों ने टीकाकरण कराया।वैक्सीनेशन केंद्रो पर सोमवार को 18 वर्ष से ऊपर के एक हजार पाँच सौ चौरानवे लोगों का टीकाकरण किया गया।जबकि 60 वर्ष से ऊपर वालों में एक हजार सरसठ लोगों का टीकाकरण हुआ।

 

Agra News: सोमवार को रिकॉर्ड दो हजार छह सौ इकसठ का हुआ टीकाकरणटीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें एक सौ सरसठ लोगों का एन्टीजन परीक्षण व इतने ही लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया सोमवार को रिकॉर्ड दो हजार छह सौ इकसठ लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि तीन सौ चौतीस की कोरोना जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

Trending News