Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

Etawah News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

आशीषकुमार

इटावा: विकास खंड जसवंत नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वें दिवस पर नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। व्यापारियों द्वारा देश को आजाद कराने वाले शहीदों के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वतौर मुख्य अथिति जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने 15 अगस्त के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बटेश्वरी दयाल प्रजापति, नगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, सचिव अभिषेक पोरवाल, कोषाध्यक्ष संजय जैन व नगर के व्यापारी गण मौजूद रहे। समस्त व्यापारियों ने पूरे नगर वासियों व समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स