Agra News: अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा सभा द्वारा लगाया रक्तदान शिविर

IMG-20210814-WA0124
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: कस्बा पिनाहट में अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा सभा द्वारा कस्बा में स्थित लाला रामकिशन की धर्मशाला मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमे युवाओ ने बढ चढ कर रक्तदान किया। शिविर का आयोजन महिला मण्डल व युवा दल के सहयोग से हुआ।

IMG 20210814 WA0124

जिसमे मुख्य अतिथि पिनाहट नगर मण्डल अध्यक्ष भाजपा निखिल गुप्ता ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान शाखा सभा के अध्यक्ष अनिल गुप्ता भी साथ रहे।शनिवार को दिनभर चले रक्तदान शिविर के संयोजक राजकुमार गुप्ता रहे।

IMG 20210814 WA0127

Agra News: अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा सभा द्वारा लगाया रक्तदान शिविर

शिविर मे करीब 80 लोगो ने बढ चढ कर रक्तदान किया।सुबह करीब दस बजे से प्रारम्भ होकर शिविर शाम पांच बजे तक चला।इस दौरान राहुल गुप्ता,अमरदीप गुप्ता,गोपाल गुप्ता,मनीष मोदी,अंकित गुप्ता, गौरव गुप्ता, अमर गुप्ता,उमेश गुप्ता,रेखा राकेश गुप्ता,शकुंतलादेवी,रीना दिनेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending News