Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news:  वैक्सीन लेने वाली गर्भवती मां से जन्मे बच्चे को मिल सकता है कोरोना ‘रक्षा कवच’:गरिमा

जनवाद टाइम्स 12 August 2021
Bihar news  : वैक्सीन लेने वाली गर्भवती मां से जन्मे बच्चे को मिल सकता है कोरोना ‘रक्षा कवच’:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया:

कोरोना वैक्सीन लगाने के शिविर में मीडिया रिपोर्ट के हवाले से पूर्व नप सभापति ने दी जानकारी

कोरोनावायरस से ग्रसित मां को दी गई वैक्सीन के प्रभाव बच्चे के शरीर में पहुंचा एंटीबॉडीज

नगर के हजारीमल धर्मशाला रोड स्थित बाबा पतालेश्वरनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को 18 वर्ष से उपर के लोगों कोरोना का टीका लगाया गया। शिविर आयोजन की सूत्रधार रहीं नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर जुटी महिलाओं के लिये कोरोना वैक्सीन को उन्होंने और जरूरी बताया। मीडिया में छपी अमेरिका की एक सुखद खबर के हवाले से श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वैक्सीन लेने वाली गर्भवती मां के साथ उनसे जन्मे बच्चे के शरीर को भी एंटीबॉडीज के रूप में कोरोना का ‘रक्षा कवच’ मिल सकता है।

 

Bihar news  : वैक्सीन लेने वाली गर्भवती मां से जन्मे बच्चे को मिल सकता है कोरोना ‘रक्षा कवच’:गरिमाउन्होंने उक्त मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अमेरिका में कोरोना संक्रमित हो गयी एक गर्भवती महिला को गर्भावस्था में ही वैक्सीन की पहली डोज दी गयी। इसके तीन सप्ताह बाद जन्मे बच्चे की जांच में डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे के शरीर में पहले से ही नोबेल कोरोना वायरस की एंटीबॉडीज मौजूद हैं। उसकी मां को बच्चे को जन्म देने से महज तीन सप्ताह पहले पहली डोज तथा स्तनपान के दौरान वैक्सीन की दूसरी डोज दिए जाने का खुलासा हुआ है और दोनों डोज का असर बच्चे के शरीर में भी पाया गया।

 

Bihar news  : वैक्सीन लेने वाली गर्भवती मां से जन्मे बच्चे को मिल सकता है कोरोना ‘रक्षा कवच’:गरिमाश्रीमती सिकारिया ने अमेरिका में जन्मी उक्त अनूठी बच्ची के जन्म का हवाला देकर बताया कि अपने देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है, जिसमें बच्चों को ज्यादा प्रभावित होने की भविष्यवाणी और चेतावनी वैज्ञानिकों द्वारा दी गई है। इस लिये भी हम सबको सरकार से निःशुल्क मिल रही कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक हर हाल में लेकर सुरक्षित खुद सुरक्षित होकर अपने बच्चों को भी सुरक्षित करने का कार्य जरूर करना चाहिए। मौके पर नवेन्दु चतुर्वेदी, सुशील रूंगटा, अजय श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : परसनपुर में बीती रात आधा दर्जन हथियारबन्द बदमाशों ने महिला को पीटा नगदी व जेवर लेकर फरार
Next: Agra News: अज्ञात चोरों ने हनुमान मंदिर से घंटे व झालर किए चोरी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.