Ambedkar Nagar News : परसनपुर में बीती रात आधा दर्जन हथियारबन्द बदमाशों ने महिला को पीटा नगदी व जेवर लेकर फरार

Share News

पीड़िता चन्द्रकला सिंह व घटना की जानकारी लेती भाजपा उपाध्यक्ष सुमन पांडेय

संवाददाता :  पंकजकुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम परसनपुर में बीती रात आधा दर्जन हथियारबन्द बदमाशों ने एक ही रात में दो घरों में धावा बोलकर छत के सहारे घुसे बदमाशों ने महिला को लहूलुहान कर जमकर लूटपाट की और लाखों रुपए के जेवर, नगदी सहित अन्य सामान लूटने के बाद बदमाश दूसरे गाँव में लूटपाट के इरादे से पहुंचे लेकिन जाग होने के कारण बदमाश सफल नहीं हो सके।

 

Ambedkar Nagar News : परसनपुर में बीती रात आधा दर्जन हथियारबन्द बदमाशों ने महिला को पीटा नगदी व जेवर लेकर फरारआपको बता दे कि एक ही रात में दो जगह हुई घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत व्यापत है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस नेता रहे स्व रामबुझारत सिंह की पुत्रवधू चंद्रकला सिंह पत्नी स्वर्गीय निर्भय सिंह उम्र लगभग 56 साल निवासी परसनपुर थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर पदुमपुर से कोडरहा जाने वाले मार्ग पर कुरांव गाँव में मकान बनवाकर रहती हैं। बताया जाता है बुधवार की रात में लगभग ढाई बजे छह की संख्या में हथियारों से लैस बदमाश छत के सहारे घर में घुसकर सो रही चंद्रकला सिंह पर धावा बोल दिया शोर मचाने पर बदमाशों ने चंद्रकला सिंह की बेहरमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर उनके गले की सोने की चेन,कान का झुमका पायल तथा मोबाइल छीन लिया इसके बाद बदमाशों ने बैग और एक छोटा बॉक्स उठा ले गए जिसमें लाखों रुपए के गहने और लगभग 25 हजार रुपए नकदी रखे थे। चंद्रकला सिंह के अनुसार सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल के अंदर थी बदमाश जाते जाते चंद्रकला सिंह को कमरे में बन्द कर गये थे। बदमाशों ने चंद्रकला सिंह के घर पर लूटपाट करने के बाद बगल के गाँव ठेगी प्रतापपुर गाँव निवासी रामदेव मिश्र के घर पर धावा बोला लेकिन उनके घर पर सदस्यों की संख्या अधिक होने और सभी के जाग जाने के कारण बदमाश भाग गए। पीड़ित महिला चंद्रकला सिंह अकेले ही घर पर रहती हैं उनके लड़के लखनऊ रहते हैं। घटना की तहरीर चन्द्रकला ने थाने पर दी है पुलिस मामले के टालमटोल में लगी हुई है।

 

Ambedkar Nagar News : परसनपुर में बीती रात आधा दर्जन हथियारबन्द बदमाशों ने महिला को पीटा नगदी व जेवर लेकर फरारथानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय ने गुरुवार को घटना की सूचना पाकर पीड़िता चंद्रकला सिंह के घर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना से आहत चंद्रकला सिंह को भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने ढाढ़स बंधाया तथा मौके से ही थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर को फोन कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए कहा।

Trending News