Sambhal News : दीपा वार्ष्णेय के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

Sambhal News : दीपा वार्ष्णेय के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
Share News

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

सम्भल के हयातनगर शिव मन्दिर पर महिलाओ ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाया । इतना ही नही महिलाओ ने हरियाली तीज के गीत व शिव पर्वती माता के भजन भी सुनाये। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव पार्वती माता की पूजा करके की फिर महिलाओ ने गीतो पर डांस भी किया।

 

Sambhal News : दीपा वार्ष्णेय के सिर सजा तीज क्वीन का ताजकार्यक्रम मे तीज क्वीन का भी चयन किया गया, जो की शहर की समाजसेवी दीपा वार्ष्णेय को चुना गया। स्थानीय महिलाओ ने दीपा वार्ष्णेय के सिर पर तीज क्वीन का ताज पहना कर उन्हे सम्मानित भी किया । इस अवसर पर दीपा वार्ष्णेय ने तीज का महत्व बताते हुए सभी महिलाओ का धन्यवाद किया ।

Trending News