Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news पटना के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्टार्टअप जोन चनपटिया का किया गया भ्रमण

जनवाद टाइम्स 11 August 2021
IMG-20210811-WA0076
Share News
       

प्रतिनिधिमंडल ने जाना कैसे बेतिया मॉडल को कम से कम समय में किया गया विकसित।

जिला प्रशासन की प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गयी सराहना।

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पटना के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज स्टार्टअप जोन चनपटिया का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान स्टार्टअप जोन में संचालित 35 विभिन्न उद्यमों का बारी-बारी से जाना-समझा गया और श्रमिक/कामगार से ऑनर बने उद्यमियों से वार्ता भी की गयी। चनपटिया स्टार्टअप जोन का भ्रमण के उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला प्रशासन की सराहना की गयी तथा कहा गया कि जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा जिले के ऐतिहासिक कार्य किया गया है, जो अत्यंत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।

 

 

Bihar news पटना के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्टार्टअप जोन चनपटिया का किया गया भ्रमणप्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बेतिया मॉडल की ख्याति दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है। बेतिया मॉडल के बारे में जानने के उपरांत यहां का स्थलीय भ्रमण की उत्सकुता उन्हें बेतिया आने पर मजबूर किया और आज बा एवं बापू की कर्मभूमि, ऐतिहासिक विरासत वाली धरती पर आकर वे काफी अभिभूत हैं।

 

Bihar news पटना के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्टार्टअप जोन चनपटिया का किया गया भ्रमणइसी क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिष्टाचार मुलाकात की गयी। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल को बेतिया मॉडल के शुरू से लेकर अबतक के सफर की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बेतिया मॉडल को विकसित करने में संबंधित अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही वैसे सभी श्रमिक, कामगार जो पूरे जज्बे एवं हौसले के साथ आज ऑनर बन देश-विदेश में पश्चिम चम्पारण का विभिन्न प्रोडक्ट्स बिक्री कर रहे हैं, उनकी भी भूमिका महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मात्र सात महीने में ही चनपटिया स्टार्टअप जोन का टर्नओवर लगभग 11 करोड़ रूपये का है। साथ ही श्रमिकों, कामगारों को उद्योग अधिष्ठापित करने हेतु सात करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, प्रबंधक, डीआरसीसी, शैलेश पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : चलती राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से 20वर्षीय लड़की गुम हो गई
Next: Ambedkar Nagar News : घर में बने शौचालय का उपयोग न करके खेत चकरोड और रोड पर फैला रहे गंदगी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.