Agra News: मंगलवार को चार सौ इक्कीस ने कराया टीकाकरण

Agra News: मंगलवार को चार सौ इक्कीस ने कराया टीकाकरण
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर टीकाकरण हुआ। इस दौरान चार सौ इक्कीस का टीकाकरण किया गया।लोगों की भीड़ के चलते सामाजिक दूरी तार तार नजर आयी।वैक्सीन लगवाने के लिए लोग जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।बाह वैक्सीनेशन केंद्र पर मंगलवार को 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ चौंतीस का टीकाकरण किया गया वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में उननचास लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि 60 वर्ष से ऊपर वालों में अठतीस लोगों का टीकाकरण हुआ।

 

Agra News: मंगलवार को चार सौ इक्कीस ने कराया टीकाकरण वहीं बटेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को 18 वर्ष से ऊपर के 140 लोगो का टीकाकरण किया गया।45 वर्ष से ऊपर वालों में 42 लोगों का टीकाकरण हुआ जबकि 60 वर्ष से ऊपर वालों में 18 लोगों ने वैक्सीन लगवायी। टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया

 

Agra News: मंगलवार को चार सौ इक्कीस ने कराया टीकाकरणजिसमें 119 लोगों का एन्टीजन परीक्षण किया गया जबकि इतने ही लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को चार सौ इक्कीस का टीकाकरण किया गया।कोरोना की जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

Trending News