Bihar news लाइव क्लास की पहुँच ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक हो, इसकी रणनीति तैयार किया गया- राजन कुमार

Share News

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया
उन्नयन बिहार पश्चिम चंपारण अंतर्गत डिजिटल लर्निंग क्लास के विधिवत आयोजन हेतु विपिन उच्च विद्यालय बेतिया में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। नोडल पदाधिकारी -सह- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता श्री राजन कुमार ने बताया कि इस सत्र में ज्यादा से ज्यादा छात्रगण ऑनलाइन क्लास से लाभान्वित हो सके, इसके लिए रणनीति तैयार किया गया। इसके लिए एक सेल का गठन किया गया। यह सेल विद्यालय के छात्र- छात्रा लाइव क्लास से जुड़े है कि नहीं उनका पता करेंगे। साथ ही अगर किसी विद्यालय में किसी प्रकार की टेक्निकल परेशानी हो रही है, उसका भी समाधान करेंगे। साथ ही नोडल अधिकारी के अध्यक्षता में उन्नयन टीम के द्वारा प्रत्येक प्रखंड में समय- समय पर बैठक का आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा छात्र डिजिटल लर्निंग का फायदा उठा सकें।

 

Bihar news लाइव क्लास की पहुँच ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक हो, इसकी रणनीति तैयार किया गया- राजन कुमारनोडल अधिकारी ने कहा कि नवम एवं दशम वर्ग के विषयगत क्लास के साथ ही कलेंडर ऑफ इवेंट्स का आयोजन भी उन्नयन क्लास में लगातार होता रहेगा, जिससे छात्रों का ज्ञानवर्धन हो सकें। शिक्षकों को निर्देश देते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक लाइव क्लास का पूर्व में नोट्स तैयार कर लिया जाए ताकि कक्षा बेहतरीन ढंग से संचालित हो सके। बैठक में उन्नयन प० चंपारण के शिक्षकगण उपस्थित हुए।.

Trending News