मेरठ न्यूज: जख्मी हालत में मिली गाय, प्राथमिक उपचार शुरू

Meerut News: Cow found in injured condition, first aid started
Share News

 संवाददाता: रेनू

राष्ट्रीय गौ सेवा संघ द्वारा क्षेत्र निरंतर अच्छा प्रयास किया जा रहा है। संस्था की टीम प्रतिदिन क्षेत्र में जगह जगह जाकर गौ शाला में गौ माता की देख भाल के लिए क्या क्या किया जा रहा है। उसको खाने के लिए चारा सही तरीके से दिया गया है या नही। उनके आस पास साफ सफाई कितनी है। कोई गौ माता या नंदी बीमार तो नहीं है। अगर है तो उसके उपचार के लिए क्या किया जा रहा है।

इन सब का निरीक्षण किया जाता है। दूसरी टीम सड़क पर खुले में घूम रहे पशुओं पर ध्यान दे रही है। खुले में घूम रहा कोई पशु अगर इनको जख्मी हालत में मिलता है। तो यह उसके लिए तुरंत उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। ताकि किसी भी तरह की बीमारी या चोट लगने के कारण इनको कोई परेशानी ना हो। क्षेत्र में एक गौ माता मिली। जिसके पीछे पैर से दोनो पैर जख्मी पड़े थे। तुरंत उसको एक जगह पर लाकर रखा। और फिर तुरंत ही गौ माता का इलाज करते हुए। घाव वाली जगह पर दवाई लगाई गई। एवम समूह में सूचना दी गई कार्य होने के बाद।

Trending News