Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

prayagraj news : गरीब कल्याण हेतु यूपी सरकार अंत्योदय परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने में कृतसंकल्पित है-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

जनवाद टाइम्स 6 August 2021
Share News
       

रिपोर्टर – विजय कुमार

गरीब की जाति नहीं होती पहले लोगों ने गरीबों को जाति में बांट दिया मगर मदद करने कोई नहीं आया,मोदी और योगी जी ने महामारी के कठिन दौर में गरीबों की मदद कर जीवन को समृद्ध बनाने में सहायता किया यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन वितरण दिवस को प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव के रूप में आयोजित कार्यक्रम ट्रांसपोर्ट नगर एवं सुलेमसराय में राशन की दुकान पर गरीबों को खाद्यान्न वितरण के दौरान कहीं।

IMG 20210805 WA0143

श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा पहले की सरकारों ने गरीबों के नाम नारा लगाया मगर गरीबों का उद्धार नहीं किया केवल कोरा नारा ही रह गया।गरीबों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों न समझा न ही संवेदनशील रहे।पहले गरीबों को जाति और धर्म के नाम पर लड़ाया, उन्हें विकास के द्वार तक नहीं जाने दिया। गरीबों के नाम लूट होती थी। अब एक भारत श्रेष्ठ भारत श्रेष्ठ यूपी को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने गरीबों के साथ हर समय खड़े रहकर उनके जीवन को बदल कर नई दिशा दिया है।

IMG 20210805 WA0141

भाजपा ने जो संकल्प लिया था,भाजपा ने नारा नहीं लगाया मगर गरीबों के जनाकांक्षाओं व दर्द को समझा उन्हें मकान, शौचालय, गैस सिलेंडर,आयुष्मान भारत आदि योजनाओं से जोड़ा, निशुल्क टीकाकरण, खाद्यान्न आदि देकर एक मजबूत उत्तर प्रदेश की पहचान बनाया। हिम्मत और विश्वास के साथ योगी सरकार ने कोरोना काल में अतुलनीय कार्य कर दिखाया।आज गरीब परिवार भी सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अंत्योदय परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने में कृतसंकल्पित है।

prayagraj news : गरीब कल्याण हेतु यूपी सरकार अंत्योदय परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने में कृतसंकल्पित है-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

विधानसभा शहर पश्चिमी शहरी क्षेत्र में लगभग 64 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 67 सरकारी राशन की दुकानों से लगभग सत्तर हजार परिवारों के लाभार्थियों को निशुल्क राशन वितरण होंगे। मंत्री के कर कमलों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में 70 तथा सुलेमसराय में 51 परिवार को राशन प्रदान किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण को देखा।उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सराहा।
इस मौके पर प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी प्रयागराज श्री सुधीर गर्ग,जिलाधिकारी श्री संजय खत्री, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरी,एडीएम नगर श्री अशोक कन्नौजिया,एसपी सिटी श्री दिनेश सिंह,डीएसओ श्री आनंद कुमार सिंह, एआरओ श्री अरुण पाण्डेय,श्री आलोक मिश्रा,सप्लाई इंस्पेक्टर अर्पिता उपाध्याय,रमेश पासी, विधानसभा प्रभारी राजू राय,मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा तथा 121 लाभार्थी उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: prayagraj news : प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम अन्न महोत्सव के रूप में किया गया आयोजित
Next: Ambedkar Nagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आशाराम वर्मा नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक से किया पुष्प गुच्छे भेंट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.