मेरठ न्यूज़: अनलॉक के चौथे दिन सड़को पर बना वाहनों का दवाब

मेरठ न्यूज़: अनलॉक के चौथे दिन सड़को पर बना वाहनों का दवाब
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में आज बच्चा पार्क चौराहे पर व लालकुर्ती चौराहे व बेगुमपुल चौराहे पर वाहनों की व पैदल चलने वाले व्यक्तियों की बुरी तरह भीड़ उमड़ी हुई हैं। जनता ने सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाई हुई है। लोगों के दिलों व दिमाग में कोरोना संक्रमण का भय तक दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस द्वारा सख्त हिदायत देने के बावजूद भी लोग झुंड बनाकर बेपरवाह हुये सड़कों पर चले ही रहे हैं। आज भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही इतनी अधिक मात्रा में लगी हुई है कि लोगों ने मजाक उड़ाया हुआ है। सड़कों पर भी चलते समय शारीरिक दूरी का पालन ना करने की तो कसम ही खा रखी है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा है। जिले में लोग लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आते ही जा रहे हैं।

 

मेरठ न्यूज़: अनलॉक के चौथे दिन सड़को पर बना वाहनों का दवाब साथ ही कोरोना संक्रमण की चेन को हमेशा के लिए तोड़ने के लिए, सरकार सख्त हुई पड़ी है। लेकिन तब भी लोग घरों में ठहरने को तैयार ही नहीं हैं। सरकर ने सोमवार से शुक्रवार तक दुकानों को, बजार को खोलने की इजाजत दी है। साथ-साथ शराब की दुकानें भी खोलने के निर्देश दे रखे हैं। फिलहाल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों और शराब के ठेकों को ही खोलने की इजाजत दी गई है। इसको लेकर व्यापारी समाज बहुत परेशान है। उधर, बाजार बंद हैं लेकिन लोग बिना वजह सड़कों पर निकलने से बाज ही नहीं आ रहे। आज भी मेरठ शहर की सड़कों पर बहुत ज्यादा चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई और बाइक सवारों हिदायत दी गई। फलों के, सब्जी के, ठेलों राशन की दुकान, मेडिकल स्टोरों पर लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते नजर आए।

 

मेरठ न्यूज़: अनलॉक के चौथे दिन सड़को पर बना वाहनों का दवाबपुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बनाया। पुलिसकर्मियों ने मास्क न लगाने वाले कई लोगों को फटकार भी लगाई और बिना मासक के निकलने वाले लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। और बिना किसी काम के घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जायेगी तभी जनता अपनी हरकतों से बाज आयेगी। ऐसे तो लोगों ने इस महामारी को बहुत ही मजाक बना रखा है।

Trending News