Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन की दूसरी डोज अनिवार्य:गरिमा

जनवाद टाइम्स 5 August 2021
Bihar news : कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन की दूसरी डोज अनिवार्य:गरिमा
Share News
       

:-कोरोना वैक्सीन का फस्ट डोज पूरा होते ही सेकेंड डोज के अभियान किया गया तेज

:
-लाल बाजार के हजारीमल धर्मशाला रोड के पतालेश्वरनाथ मंदिर में शिविर आयोजित

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया:नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर आशंका दिनों दिन बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुतबिक तीसरी लहर से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। वे गुरूवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 24 स्थिति बाबा पतालेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कोरोना के वैक्सिनेशन शिविर की शुरूआत करने के मौके पर उपस्थित लोगों को कोरोना संक्रमण के बड़े खतरे के प्रति वे सजग बना रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के बड़े खतरे के बीच लोगों के मन में वैक्सीन की खुराक को लेकर तरह-तरह के सवाल उठना खतरनाक हो सकता है।

 

 

Bihar news : कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन की दूसरी डोज अनिवार्य:गरिमामीडिया रिपोर्ट के हवाले से श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इससे संबंधित हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि सभी लोगों को लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना बेहद जरूरी है। संक्रमण से सुरक्षित रखने में दूसरी डोज से बनी मजबूत एंटीबॉडीज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।शोधकर्ताओं के अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है।

 

Bihar news : कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन की दूसरी डोज अनिवार्य:गरिमा कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक जरूर लेनी चाहिए। दूसरी डोज को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाना चाहिए। वार्ड 24 की नगर पार्षद ने शिविर में उपस्थित लोगों आगाह करते हुये बताया कि बीते दिनों खुद मेरे सहित मेरे ही परिवार के आधे दर्जन लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। बेतिया से दिल्ली तक के इलाज के बाद हमारा परिवार कोरोना के संकट से उबर पाया। शिविर के आयोजन में नवेन्दु चतुर्वेदी, जमादार इंदल कुमार, अनुराग चतुर्वेदी आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

Post navigation

Previous: Bihar News : ऐतिहासिक होगा 9 अगस्त क्रान्ति दिवस के दिन बेतिया में किसान , मजदूरों का प्रदर्शन
Next: Bihar news मनरेगा घोटाले की जांच सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से कराओ- माले 09 अगस्त को भारत छोड़ो आन्दोलन दिवस पर बेतिया में होगा विशाल प्रर्दशन -सुनील कुमार राव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.