मेरठ न्यूज: रोबिन हुड संस्था ने गरीबों की बस्ती में किया भोजन वितरण

IMG-20210804-WA0111
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में जगह जगह जाकर रोबिन हुड संस्था ने गरीब बस्तियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य यह था की इन गरीब लोगो की बस्तियों में लोगो के पास खाने को खाना है या नही। पहनने को कपड़े है। या नही। संस्था ने जब सर्वे किया तो पता चला कि लालकुर्ती क्षेत्र में गरीबों की बस्ती में लोगो को बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उसके बाद संस्था ने अपनी पूरी टीम को बुलाकर सब गरीबों को भोजन वितरण किया। वहीं दूसरी और रोबिन हुड संस्था ने जगह जगह बैनर व पोस्टर लगा कर लोगो को विशेष रूप से जागरूक किया।

IMG 20210804 WA0111

की कोविड 19 वैक्सीन जरूर लगवानी है। तब ही हम कोविड 19 की चैन को तोड़ सकते हैं। इस महामारी से बचने के लिए आप सब कुछ बातो का विशेष ध्यान रखना होगा। जैसे दो गज की दूरी। मास्क लगाना। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। तब ही हम इस महामारी को अपने देश से बाहर निकल सकते हैं। रोबिन हुड संस्था गरीब लोगो को भोजन व राशन भी वितरण कर रही है। जिस से की कोई व्यक्ति भूखा ना सोए।

मेरठ न्यूज: रोबिन हुड संस्था ने गरीबों की बस्ती में किया भोजन वितरण

सब को पेट भर खाना मिल सके। यह संस्था जगह जगह जाकर गरीब लोगो की जरूरत के हिसाब से सब चीजों का इंतजाम करवा रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रस्त ना हो। और अपने परिवार के साथ सुरक्षित महसूस कर सके। पूरी टीम आज सड़को पर घूम घूम कर जनता को कोविड 19 के विरुद्ध जागरूक करने में लगी थी। और सभी को वैक्सीन के लिए जागरूक भी किया। और जनता से अपील की है की वैक्सिन जरूर लगवानी है

Trending News