मेरठ न्यूज: जान का खतरा बनी खराब सड़क

मेरठ न्यूज: जान का खतरा बनी खराब सड़क
Share News

संवाददाता: रेनू

कब सुधरेंगी सड़कें?

कई ऐसी सड़के हैं जिन पर चलना दूभर है! गांधी बाग चौराहे से मॉल रोड की स्थिति सबसे ज्यादा खराब सडकों के गड़्ढों से वाहन व चालक दोनों को होता है रोजाना नुकसान। टूटी सडकों के कारण लोग बहुत ही परेशान हैं। नगर निगम की ओर से टूटी सड़कों की मरम्मत तो कराई जाती है लेकिन वह दो माह से ज्यादा नहीं चल पाती है।

IMG 20210803 WA0120

इतना ही नहीं एक बार सड़क में गड्ढा होने के बाद उसको मरम्मत करने की प्रक्रिया इतनी लंबी होती जा जाती है कि तब तक पूरी सड़क ही टूटी जाती है। मेरठ जिले में कई प्रमुख सड़कों से गुजरना तो बहुत ही दुर्भर हैं। सड़कों पर इतने गहरे गड़्ढे हैं कि कई बार वाहन भी गिर जाते हैं। लोगों को चोट लगने के अलावा वाहनों को नुकसान होता हैं ओर दुसरी तरफ हल्की सी बरसात होने पर यहां रोड की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है।

मेरठ न्यूज: जान का खतरा बनी खराब सड़क

रात के समय यहां से आना जाना वाहनों को लोगों को नुकसान पहुंचता है। कयोंकि रात को गढ्ढे दिखाई ही नही देते है। दुघटना के आसार अधिक हो जाते है। नगर निगम को इन सभी तरह की लापरवाही ने लोगों को परेशानी में डाला हुआ है।

Trending News