Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News : 9अगस्त को ऐतिहासिक होगा अंग्रेजों भारत- छोड़ो दिवस किसान महासभा तैयारी के लिए बैठक संपन्न- एक्टू

जनवाद टाइम्स 3 August 2021
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह बेतिया

अखिल भारतीय किसान महासभा,ऑल इंडिया सेंट्रल काउन्सिल एक्टू, इंकलाबी नौजवान सभा, ऑल इंडिया स्टुडेंट एसोसिएशन आइसा, बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ, सेविका सहायिका महासंघ गोपगुट, अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा, अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ गोपगुट एवं मनरेगा मजदूर सभा की संयुक्त बैठक महासंघ गोपगुट कार्यालय, बेतिया में संपन्न हुई ।
बैठक में अंग्रेजों भारत- छोड़ो दिवस पर 09अगस्त 2021 को पश्चिम चंपारण जिले में ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। जिसमें तय हुआ कि प्रखंडों में कार्यक्रम के साथ जिला मुख्यालय बेतिया में बड़ा जुलूस निकाल सभा करने का निर्णय लिया गया।इस क्रम में यह तय हुआ कि भारत की आज़ादी में 09अगस्त को अपनी शहादत देने वाले शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। बैठक में किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राव,ऐक्टु के जिलाध्यक्ष जवाहर प्रसाद,जिला सचिव रवीन्द्र कुमार रवि, गोपगुट महासंघ के जिला सचिव राजकिशोर सिंह, जिला अध्यक्ष शंभू सिंह इंकलाबी नौजवान सभा के सुरेंद्र चौधरी, अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष संजय राम, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका महासंघ गोपगुट की शारदा देवी एवं बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की प्रतिभा देवी शामिल हुई।

 

Bihar. News : 9अगस्त को ऐतिहासिक होगा अंग्रेजों भारत- छोड़ो दिवस किसान महासभा तैयारी के लिए बैठक संपन्न- एक्टूबैठक को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि तबाही और बिनाश मोदी सरकार की पहाचान बन गई है। सरकार की अपराधिक लापरवाही की वज़ह से देश में कोविड के दौरान लाखों जाने चली गई।कोविड काल में बुरी तरह विफल मोदी सरकार किसानों का एक भी नहीं सुन रही है।तीन काला कृषि कानून बना देश की कृषि और किसानों को लुटने के लिए कॉरपोरेट घरानों को खुली छूट दे रखी है।ऐक्टु जिला सचिव रवीन्द्र कुमार रवि ने कहा है मजदूरों के खिलाफ चार श्रम कोड़ बना किसानों के साथ मजदूरों को भी गुलाम बनाने में लगी है।इन काले कृषि कानुनों के साथ चार काले श्रम कानूनों के खिलाफ 9 अगस्त को बेतिया में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।एक्टु के जिलाध्यक्ष जवाहर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ा देश की जनता को लुट रही है।ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।इनौस के सुरेंद्र चौधरी ने कहा सरकार दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है ।इस लिहाज से 09 अगस्त को छात्र युवा सड़कों पर उतर आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएंगे l

Post navigation

Previous: Prayagraj news: जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज परिसर में एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मोहम्मद पुर, विकास खण्ड कौड़िहार के वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
Next: Bihar news : फर्जी चिकित्सक सर्जरी करते रंगे हाथों पकड़ाया, भेजा गया जेल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.