Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज़: कोविड 19 के चलते लापरवाह हुए लोग

जनवाद टाइम्स 2 August 2021
मेरठ न्यूज़: कोविड 19 के चलते लापरवाह हुए लोग
Share News
       

संवाददाता: रेनू

मेरठ शहर में आज आबू लेन पर शाम होते ही बुरी तरह भीड़ उमड़ी हुई थी। जनता ने सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाई हुई है। लोगों के दिलों व दिमाग में कोरोना संक्रमण का भय तक दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस द्वारा सख्त हिदायत देने के बावजूद भी लोग झुंड बनाकर बेपरवाह हुये सड़कों पर चले ही रहे हैं। आज भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही इतनी अधिक मात्रा में लगी हुई है कि लोगों ने मजाक उड़ाया हुआ है। फलों, सब्जीयों के ठेलों पर, शराब की दुकानों पर यहां तक कि सड़कों पर भी चलते समय शारीरिक दूरी का पालन ना करने की तो कसम ही खा रखी है।

मेरठ न्यूज़: कोविड 19 के चलते लापरवाह हुए लोग

जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा है। जिले में लोग लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आते ही जा रहे हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण की चेन को हमेशा के लिए तोड़ने के लिए, सरकार सख्त हुई पड़ी है। लेकिन तब भी लोग घरों में ठहरने को तैयार ही नहीं हैं। सरकर ने सोमवार से शुक्रवार तक दुकानों को, बजार को खोलने की इजाजत दी है। साथ-साथ शराब की दुकानें भी खोलने के निर्देश दे रखे हैं। फिलहाल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों और शराब के ठेकों को ही खोलने की इजाजत दी गई है। इसको लेकर व्यापारी समाज बहुत परेशान है। उधर, बाजार बंद हैं लेकिन लोग बिना वजह सड़कों पर निकलने से बाज ही नहीं आ रहे। आज भी मेरठ शहर की सड़कों पर बहुत ज्यादा चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई और बाइक सवारों के चालान भी काटे गये। लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बनाया। पुलिसकर्मियों ने मास्क न लगाने वाले कई लोगों को फटकार भी लगाई और बिना मासक के निकलने वाले लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। और बिना किसी काम के घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जायेगी तभी जनता अपनी हरकतों से बाज आयेगी। ऐसे तो लोगों ने इस महामारी को बहुत ही मजाक बना रखा है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज़: रोटी की ताक में सडकों पर इंतजार करते हुये। कया है यह गरीबी ?
Next: मेरठ न्यूज: रोबिन हुड संस्था ने जानवरो को पिलाया दूध और कोविड वैक्सीन के लिए किया जागरूक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.