संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ शहर में आज गरीब लोगो खाना वितरण किया गया। वही
तन्या जी ने बताया कि वह दो दिन से रात का खाना और दिन का खाना रंगोली मंडप बस्ती और रक्षापुरम बस्ती में बाँटा रही है। उन्होंने बताया कि वह चाहती है कोई भूखा ना सोए इसलिए उन्होंने खुद छोटा सा प्रयास किया। उपस्थिति सदस्य कार्तिक , शानू, सूरज, चित्रांश , कार्तिकेय आदि ।
साथ ही साथ चित्रांश और शानू ने b+ खुन दान करके एक बुजुर्ग की जान बचाई। दूसरी और मेरठ जिले में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के द्वारा संचालित गौ माता की सेवा हेतु विशेष अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के दौरान गौ माता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से इनको नुकसान ना पहुंचा सके। इसी अभियान के तहत राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की तरफ से जिलाध्यक्ष तन्या वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम को अलग अलग जगहा खड़ा कर दिया था। उपस्थित सदस्य क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन शर्मा, मेरठ मंडल संगठन मंत्री दुष्यन्त जी , मेरठ संगठन मंत्री उदित चौधरी, मेरठ महा सचिव कार्तिका जौहरी, मेरठ सह सचिव शानू आदि ।