Ambedkar Nagar News : सुरेंद्रनाथ यादव के सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अस्पताल परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन 

Share News

 संवाददाता : पंकजकुमार

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट जहांगीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत हथिना हॉस्पिटल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डॉक्टर सुरेंद्र नाथ यादव हुए सेवानिवृत सभी लोगों ने दी भावभीनी विदाई।सुरेंद्रनाथ यादव के सेवानिवृत्त होने पर अस्पताल परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व प्रमुख चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि एक चिकित्सक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। अपने सेवाकाल में चिकित्सक मरीजों का इलाज कर उनकी सेवा करता है और सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह अपने अनुभवों और विद्वत्ता जरिये समाज की सेवा जीवनपर्यन्त करता है। डाक्टर सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में पहली सेवा बाराबंकी जनपद में 7 माह, आजमगढ़ में 22 साल तथा अंबेडकर नगर में 13 साल की।

 

Ambedkar Nagar News : सुरेंद्रनाथ यादव के सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अस्पताल परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन  उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि माडरमऊ में उन्हें स्टाफ से काफी सहयोग और प्यार मिला जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे।
विदाई समारोह में चिकित्सा प्रभारी डाक्टर दासू ने उन्हें अंगवस्त्र और रामचरित मानस पुस्तक भेंट की। इसके अलावा फार्मासिस्ट वीपी सिंह,एलटी घनश्याम, सुरेंद्र मिश्र, शहंशाह आलम, सहित अन्य स्टाफ ने उन्हें विभिन्न उपहार दिए। विदाई समारोह में पूर्व प्रमुख चंद्रप्रकाश यादव, रविन्द्र यादव, हरीश द्विवेदी, रामजियावन यादव,भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया, मनोज यादव, पीयूष श्रीवास्तव,प्रधान गजेंद्र यादव, जिपं सदस्य पुनीत गौतम,अवधनाथ सिंह,निशा श्रीवास्तव, शशिकला तिवारी, सहित अन्य उपस्थित रहे। मौजूद सभी लोगों ने डॉ सुरेंद्रनाथ यादव की कार्यों की जमकर प्रशंसा की और सभी लोगों ने क्रम वाइज उपहार भेंट कर विदाई किया।

Trending News