मेरठ न्यूज़: मास्क ना लगाने वालो के खिलाफ चलाया। चेकिंग अभियान

IMG-20210727-WA0202
Share News

संवाददाता : रेनू

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गये आदेशानुसार मेरठ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए। विशेष चैकिंग अभियान चला रखा है। मेरठ में सभी मोडो़ पर पुलिस तैनात है। कि कोई भी इंसान नियमों का उल्लंघन न कर सके । मेरठ जिले में लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारीयों के आदेशानुसार अनलॉक होने के दौरान भी अनुपालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।

IMG 20210727 WA0202

थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत बेगुमपुल चौराहे से मेडिकल की तरफ , गांधी आश्रम, किला रोड व साकेत चोराहा चारो तरफ आने जाने वाले व्यक्तियों की मास्क ना लगाने के कारण की जबरदस्त चेकिंग अभियान जारी किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने जगह – जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चला रखा है। ट्रैफिक पुलिस ने यह भी बताया कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क पहने दिखाई देता है। उनका चालान भी काटा गया है। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ यह भी कहा कि जो व्यक्ति घर से बिना मास्क लगाये निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती से विशेष कानूनी करवाई भी की जायेगी। और बिना बजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी । अब किसी को भी बक्शा नहीं सकता है। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहने। बिना किसी कार्य के बाहर न घूमे व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो, आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे।

Trending News