Agra News: सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी ने निकाली महापरिवर्तन रैली

Agra News: सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी ने निकाली महापरिवर्तन रैली
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी ने बढ़ती महंगाई व गुंडा राज के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ महा परिवर्तन रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया।विरोध जताते हुए सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय संरक्षक डॉ लेखराज सिंह निषाद ने जनपद आगरा के कलाल खेरिया में महा परिवर्तन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक अपने सैकड़ों समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ महा परिवर्तन रैली के साथ कलाल खेरिया, डौक़ी,फतेहाबाद होते हुए पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचे।

IMG 20210725 WA0092

जहाँ से स्याहीपुरा, भदरौली, जरार व बाह में रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ।रैली में शामिल सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर लेखराज सिंह निषाद का लोधी निषाद समाज के कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक डॉ लेखराज निषाद ने अपने वक्तव्य में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज है बहन बेटियाँ सुरक्षित नहीं है आए दिन बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाएं घटती रहती हैं।अपराधी खुले आम घूम रहे हैं।प्रदेश सरकार अपराधों पर नियंत्रण लगाने में नाकाम साबित हो रही है।लोग कोरोना जैसी महामारी में अपने रोजगार के लिए जूझ रहे हैं लेकिन इन सबसे बेपरवाह सरकार महंगाई बढ़ाकर आम लोगों की कमर तोडने का काम कर रही है।

Agra News: सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी ने निकाली महापरिवर्तन रैली

डॉक्टर लेखराज सिंह निषाद ने कोरोना काल में हुई लोगों की मौत पर भी केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं वह केवल कागजों में ही सिमट कर रह गई है ।धरातल पर कोई भी सुविधा नजर नहीं आ रही है । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर रनवीर सिंह ने कहा कि कोरोना काल के चलते लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर भगवान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने किसानों पर लगाए गए कृषि कानून को वापस नहीं लिया है जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।किसानों की कमर दिन प्रति दिन टूटती जा रही है। किसानों को खाद, डी ए पी,यूरिया आदि महंगे दामों पर ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है।किसान मंहगाई से परेशान है लेकिन सरकार इन सबसे बेपरवाह है।

Trending News