Bihar news कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिये नियमित जांच जरूरी:गरिमा

IMG-20210725-WA0078
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लाल बाजार हजारीमल धर्मशाला रोड में वार्ड 24 स्थिति पातालेश्वर मंदिर के सभागार में कोरोना की रैपिड एंटीजन एवं पीटीसीआर जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर जुटे लोगों को कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिये टीकाकरण और नियमित जांच जरूरी को निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे के विरुद्ध जागरूक करने कार्य नगर निगम क्षेत्र में किया जा रहा है।

IMG 20210725 WA0078

उन्होंने लोगों को सजग करते हुये कहा कि कोरोना संक्रमण के तीसरे प्रकोप की शुरूआत कुछ राज्यो यथा महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली आदि में हो चुकी है। अपने यहां के लोगों राज्य और शहर में आना जाना अभी भी लगा हुआ है। ऐसे में हमलोगों को ये भी देखना है कि कही बाहर से आ रहे है जो अपने घरों में लोगों और अपने आस पड़ोस में मिलना जुलना होता है। इसलिए भी यदि कोई भी व्यक्ति दूसरे राज्य या शहर से कोरोना का संक्रमण लेकर आता है तो हमें भी इसके प्रति सतर्क होना ही होगा।

Bihar news कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिये नियमित जांच जरूरी:गरिमा

ताकि हम और हमारे परिवार के अन्य लोग भी संक्रमित होने से बचे रहें। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने कहा कि हम में से जिस किसी ने कोविड वैक्सीन लिया है इसका मतलब यह कदापि नही है कि उसे कोविड नही हो सकता है।इसलिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करके ही हम कोविड वायरस का पता लगा सकते है।

Trending News