Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news सौतेले बेटो ने कराई थी हत्या, पति जेल में काट रहा है सजा

जनवाद टाइम्स 25 July 2021
Bihar news सौतेले बेटो ने कराई थी हत्या, पति जेल में काट रहा है सजा
Share News
       

मंटू राय संवाददाता अररिया

अररिया:  फारबिसगंज पुलिस ने प्रखण्ड क्षेत्र के अमहारा पंचायत खैरखा वार्ड संख्या 9 में करीब एक माह पूर्व हुए एक विवाहिता के गला रेत कर हत्या मामले में मृतका के सौतेले पुत्र सहित अन्य अपराधी को हिरासत में लिया है। इस बाबत आदर्श थाना में शनिवार को फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की 30 जून को उक्त पंचायत में जितेंद कुमार मण्डल की पत्नी की हत्या उसी के घर में कर दी गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर अन्त्योपरिक्षण हेतु अररिया भेजा था। वही इस मामले पुलिस ने मृतका के पिता के द्वारा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया गया था।

Bihar news सौतेले बेटो ने कराई थी हत्या, पति जेल में काट रहा है सजा

जिसमें मृतका के पति जितेंद्र को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने भी प्रथमदृष्टया पति द्वारा हत्या के शक में पति को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायायिक हिरासत में अररिया भेज दिया था। किंतु स्थानीय ग्रामीणों एवं घटना स्थल के निरीक्षण व वैज्ञानिक तंत्र के सहयोग से पुलिस द्वारा उक्त केस की जांच की जा रही थी जिसके तहत हत्या में नया मौड़ आया और ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। जिसमें हत्या मृतका के सौतेले पुत्रों के द्वारा एक साजिश के तहत की गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में हिरासत में लिये गये सौतेले पुत्र ने बताया कि यह हत्या जमीन एवं रुपये के लिये किया गया था। बताया कि जमीन के लालच में सौतेले पुत्र ने ही छः माह पूर्व से ही हत्या की साजिश रची थी। जिसके तहत आरोपी पुत्र प्रकाश कुमार उम्र 24 वर्ष एवं शशिभूषण कुमार 21 वर्ष दोनों पिता जितेंद्र कुमार मण्डल खैरखा के द्वारा अपराधियों को इस हत्या के लिये एक लाख रुपये की सुपारी दिया था।

Bihar news सौतेले बेटो ने कराई थी हत्या, पति जेल में काट रहा है सजा

बताया कि जिसमें हत्या के लिये तत्काल 46 हजार रुपया एवं चार हजार रुपया खर्च के लिये दिया था तथा हत्या के बाद बकाया राशि देने की बात थी। इस हत्या में अखलेश मंडल भगकोहलिया वार्ड संख्या 2 एवं कन्हैया कुमार मण्डल मधुबनी वार्ड संख्या 8 एवं अन्य अपराधी शामिल था। डीएसपी ने बताया कि हिरासत में लिये अपराधियों पर स्पीड ट्रायल चलाया जाएगा साथ ही न्यायालय के समक्ष मृतका के पति जितेंद्र मण्डल जो कि निर्दोष है उसकी रिहाई की अर्जी लगाई जाएगी।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज : गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार
Next: Etawah News: जसवंतनगर विधानसभा व्यापार मंडल का हुआ गठन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.